राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्ज़ी(rajasthani besan gatte ki sabji recipe in hindi)

राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्ज़ी(rajasthani besan gatte ki sabji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन में सारे मसाले मिलाकर तेल डालकर पानी की मदद से गूंथ लीजिए. गुंथे हुए बेसन के पतले पतले रोल बनाकर खोलते पानी में 10 मिनट के लिए उबलने दीजिए. दूसरी तरफ प्याज़ और हरी मिर्च को ओखली में कूट लीजिए. टमाटर को भी ओखली में कूट लीजिए. थोड़ा सा अदरक और तीन-चार काली मिर्ची भी कूट लीजिये.
- 2
एक पैन में दो-तीन चम्मच तेल गरम करके उसमें प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक और काली मिर्ची कुटी हुई डाल दें. अब उसमें दो चम्मच बेसन को भूनें. बेसन भूनने के बाद टमाटर डाल दीजिए. साथ ही हल्दी, धनिया, मिर्ची इत्यादि डाल दीजिए. स्वादानुसार नमक भी डाल दीजिए.
- 3
बेसन के रोल्स के छोटे-छोटे गट्टे काट लीजिए. दूसरी तरफ भुने मसाले में एक एक चम्मच करके दो तीन बार में सारा दही डालकर तेजी से चलाइए जिससे दही फटने नहीं पाएगा. दही वाले इस मसाले को बहुत अच्छे से भूनिये.
- 4
गट्टे उबाला हुआ पानी इस भुने मसाले में डाल दीजिए. चार पांच मिनट अच्छे से खोलने दीजिए. अब इसमें बेसन के गट्टे डाल दीजिए और 6-7 मिनट के लिए उबलने दीजिए.
- 5
लीजिए गर्मागर्म स्वादिष्ट राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी तैयार है. इसे गरम-गरम रोटियां के साथ में सर्व कीजिए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (2)