कलाकंद (kalakand recipe in hindi)

#Aug कलाकंद एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जो किसी भी प त्योहार में आप घर में आसानी से बना सकते हैं
कलाकंद (kalakand recipe in hindi)
#Aug कलाकंद एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जो किसी भी प त्योहार में आप घर में आसानी से बना सकते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
डेढ़ लीटर दूध को एक पैन में मध्यम आंच पर रख कर लगातार मिलाते रहेंगे।
- 2
दूध को लगातार चलाते रहना है और दूध आधी से भी कम हो जाए तो एक चम्मच व्हाइट सिरका लेकर उसने एक कप पानी मिला लेंगे और दूध में थोड़ा थोड़ा करके डालेंगे जब दूध से पनीर बनने लगे तो हम सिरका डालना बंद कर देंगे और दूध को कंटिन्यू चलाते रहेंगे। जब पनीर का पानी कम होने लगे तो हम उस में चीनी डालेंगे एक कप चीनी डाल देंगे और उसे लगातार चलाते रहेंगे
- 3
जब पनीर और चीनी एक साथ अच्छे से मिक्स हो जाए और चीनी की चाशनी थोड़ी गाढी हो जाए तो हम इस इस टाइम पर हम गैस को ऑफ कर देंगे और कलाकंद को मनचाहे शेप के बर्तन में डाल देंगे और उसके ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को डाल देंगे, फिर उसे अच्छे से ठंडा कर लेंगे ठंडा करके थोड़ी देर फ्रिज में रख देंगे और फ्रिज में जब अच्छे से ठंडा हो जाए तो उसे बाहर निकाल करके मनचाहा शेप में काट लेंगे। और इस तरह हमारा कलाकंद बनकर तैयार हो जाएगा
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anjali Chandra (Food By Anjali) को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (2)