कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम सोयाबीन में आरारोट हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलालेंगे।अब कुकर में 4चम्मचतेल गर्म करके सोयाबीन को फ्राई कर लेंगे।साथ ही चावल को भी धोकर अलग रख देंगे।
- 2
अब कुकर में 4चम्मचतेल गर्म करेंगे जब तेल गर्म हो जाये तो जीरा डालकर तड़काएँगे।जब जीरा तड़क जाए तो लौंग,इलाइची, दालचीनी और तेजपत्ता डालेंगे फिर इसमें आलू,शिमला मिर्च और गाजर डालेंगे।
- 3
अब सभी सब्जियों को भूनेंगे।जब यह बहुत जाए तो इसमें सभी मसालो को डालकर भूनेंगे।मसालो को थोड़ी देर भुनने के बाद क्रीम और फ्राई किया सोयाबीन डालकर भून लेंगे।अब इसमें चावल को डालकर 5 से 7 मि. भून लेंगे।
- 4
अब भुने हुए बिरयानी में 2 गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डालकर कुकर को बंद कर लेंगे।अब एक विसिल आने तक मध्यम आंच पर पकाएंगे।अब हमारी सोया वेज बिरयानी बन कर तैयार है।अब इसे गरमा गरम दही या रायता के साथ सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (5)