सत्तू की कचौरी(week 3) # BHR

चटपटी कचौरी एक स्वादिष्ट कचौरी रेसिपी है जिसे मसालेदार सत्तू के आटे से भरा जाता है और सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है, धनिया पुदीना की चटनी और गरमा गरम विज्ञापन के साथ परोसने के लिए तैयार है.
सत्तू की कचौरी(week 3) # BHR
चटपटी कचौरी एक स्वादिष्ट कचौरी रेसिपी है जिसे मसालेदार सत्तू के आटे से भरा जाता है और सुनहरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है, धनिया पुदीना की चटनी और गरमा गरम विज्ञापन के साथ परोसने के लिए तैयार है.
Steps
- 1
किसी बर्तन में आटा छान कर निकाल लीजिये, आटे में तेल और नमक डाल कर मिलाइये, ठंडे पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये, आटे को सिर्फ इकठ्ठा होने तक गूथना है, आटे को ढककर सैट होने के लिये 15 -20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
- 2
पिट्ठी बनाने के लिये, सत्तू को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, कढ़ाई में घी या तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये. सत्तू, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डाल कर, चमचे से चलाते हुये ब्राउन होने तक भूनिये (सत्तू बहुत जल्दी भुन जाता है क्यों कि यह पहले से रोस्ट किया होता है). इस भुने हुये सत्तू में लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और हरा धनियां डाल कर मिलाइये. कचौरी में पिट्ठी भरने के लिये तैयार है.
- 3
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, कचौरी के आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये, अंगुलियों की सहायता से बड़ाइये, एक छोटी चम्मच पिट्ठी उसके ऊपर रखिये, आटे को चारों तरफ से उठा कर कचौरी को बन्द कीजिये, हथेली पर रख कर दूसरे हाथ की सहायता से थोड़ा सा दबा कर बड़ा कर लीजिये, और अब इसे चकले पर रख कर, बेलन की सहायता से हल्का दबाब डालते हुये, 2 1/2 - 3 इंच के ब्यास में मोटा ही बेल लीजिये. चार - पांच कचौरी बेलिये, गरम तेल में डालिये और मीडियम एवं धीमी गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर कचौरिया ब्राउन होने तक तलिये.
- 4
सारी कचौरी इसी तरह बनाकर तैयार लीजिये.
सत्तू की कचौरी तैयार है. गरमा गरम सत्तू की कचौरियां, धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Similar Recipes
More Recipes
-

Persian Khamse Angoor (Khamse Pateh) – Sugar-Free Grape Preserve
Fateme Persian Kitchen
-

Zireh Joosh (Joojosh) – Traditional Persian Cumin Dessert from Lorestan
Fateme Persian Kitchen
-

Traditional Persian Dargaz-Style Chicken Yakhni (Caramelized Onion Chicken)
Fateme Persian Kitchen
-

Bethica Das
-

Tangy Roasted Tomato Onion Rice | Quick Leftover Rice Transformation
Krishna Dholakia
-

Fruity Bread Pizza - Fusion Dessert
Bethica Das
-

High protein Healthy tasty unique peanut powder Ladoo
Ramaben Joshi
-

Benne Wafers (Sesame Seed Cookies)
Maggie Conlon
-

Irum Zaidi Home Cooking
-

Protein Packed Salad/ High Protein Salad For Breakfast
Navnita Jaiswal
-

Jeff Lynch
-

BABYCAT THE CURRY QUEEN
-

Ummuzees Kitchen
-

Umme Ahmad
-

Green chilli pickles (Moti Mirch ka achar)
Shivani Varshney
-

Meowking It My Way
-

Chef_From_Uae.
-

Desi Hot and Sour Green chutney
Meowking It My Way
-

Anupama Chaudhary
-

Zahra Shaikh
-

Shivani Varshney










Comments