क्लासिक दही बड़े (Clasic dahi vade recipe in hindi)

#sn2022 #jmc #week5 #TTW
यह एक अत्यंत लोकप्रिय और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड स्नैक रेसिपी है जिसे उड़द की दाल के फ्रिटर्स के साथ बनाया जाता है और मसालेदार क्रीमी योगर्ट सॉस में भिगोया जाता है। यह उत्तर भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है जो अपने मीठे, मसालेदार और नमकीन स्वाद संयोजन के लिए जानी जाती है। इसे दही भल्ला भी कहते हैं।
कोई भी मौका हो दही वड़ा बनाकर खाने का मजा ही अलग होता है। शादी, पार्टियों या घर पर होने वाले किसी आयोजन की दही वड़ा शान होता है। आजकल स्ट्रीट फूड के तौर पर भी दही वड़ा काफी पसंद किया जा रहा है। दही वड़े उड़द की दाल से, उड़द दाल और मूंग दाल मिलाकर, और सिर्फ मूंग दाल से भी दही बड़े बनाए जाते हैं। आज मैं आपके साथ उड़द की दाल से बनने वाले दही वड़े की रेसिपी शेयर कर रही हूँ । तो चलिए देखते हैं कि मैंने इसे कैसे बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
बड़े बनाने के लिए:- भिगो कर रखी हुई दाल को पानी से निकाल कर मिक्सी के जार में अदरक, हरी मिर्च और आवश्यकता के अनुसार पानी डालकर चिकने पेस्ट में ब्लेंड करें।
नोट:- बड़े का बैटर हमें गाढ़ा रखना होता है, इसलिए ब्लेन्ड करते समय 1-2 चम्मच या सिर्फ इतना ही पानी डालें जिससे दाल अच्छी तरह से पिस सके। - 2
उड़द दाल के बैटर को एक बड़े बाउल या परात में ट्रांसफर करें। इसमें नमक, धनिया पाउडर, मेथी और धनिया पत्ती भी डाल देंगें और अच्छी तरह से हल्का होने तक फेंट लेंगे ।अगर बैटर पतला लग रहा हो तो एक टेबलस्पून चावल का आटा मिलाएं।अब गीले चम्मच से या हाथ का उपयोग करके, गर्म तेल में एक एक चम्मच करके बैटर डालें।
- 3
आंच को मध्यम पर रखें, कभी-कभी बड़े हिलाएं।
जब तक वडे सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाए, तब तक फ्राई करें।अतिरिक्त तेल निकालने के लिए किचन पेपर पर बड़ों को डालें। - 4
बड़े भिगोने के लिए :- अब एक बड़े कटोरे में 5 कप गर्म पानी लें। नमक और हींग अच्छी तरह से मिलाएं।
- 5
अब गर्म तले हुए बड़ो को पानी में डालें और पूरी तरह से डुबो दें।30 मिनट के लिए या जब तक कि वड़ा पानी को सोख न ले, तब तक भिगोएँ।
30 मिनट के बाद, पानी को स्क्वीज़ करें और बडो को प्लेट में ट्रांसफर करें। - 6
मीठा दही तैयार करने के लिए :- सबसे पहले दही, चीनी और नमक लेकर व्हिस्क करें और अच्छी तरह से मिलाएं और सुनिश्चित करें कि सब कुछ अच्छी तरह से मिल गया है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा काला नमक भी डाल सकते हैं।
- 7
दही बड़े असेम्बल करना :- बाकी सभी सामग्री को भी इकट्ठा कर लें । सबसे पहले बड़े के ऊपर मीठा दही डालें फिर हरी चटनी और इमली की चटनी भी डालें।मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला छिड़कें। बूंदी/सेव और धनिया पत्ती के साथ टॉप करें।
- 8
ठंडे दही वड़ा या दही भल्ला का आनंद लें।
नोट :- वड़े को गर्म पानी में भिगोने से तेल को कम करने में मदद मिलती है और यह वड़े को नरम और रसदार भी बनाता है।
यदि आपके पास पर्याप्त समय है, तो वड़े को सर्व करने से पहले कम से कम 2 घंटे के लिए दही में भिगो दें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)