सरसों का साग और मक्की की रोटी (Sarson ka saag aur makki ki roti recipe in hindi)

सरसों का साग और मक्की की रोटी पॉपुलर पंजाबी डिश है। यह एक ऐसी क्लासिक डिश है जिसे हर कोई बहुत स्वाद से खाता है।
यह एक ऐसी डिश है जो सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही खाने को मिलती है। सरसों के साग में ढेर सारा घी और मक्खन डालकर खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
वैसे तो साग और मक्की की रोटी का बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं। लेकिन आप इसके साथ छाछ या लस्सी भी सर्व कर सकते हैं।मैंने इसके साथ मूली और भुनी हुई मिर्च सर्व की है।
आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम सरसों और पालक भाजी को साफ कर धो लें और फिर कुकर में डालकर नमक और थोड़ा पानी डालें। इसे 4 सीटी आने तक पका लें।
- 2
इसके बाद इसे घोटनी से पीस लें। मिक्सर का उपयोग न करें, थोड़ा समय जरूर लगेगा पर स्वाद बहुत बढ़िया आता है।
- 3
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज,हरी मिर्च डाल कर भूनें, इसके बाद टमाटर डाल कर पकने दें।
- 4
सारे मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिला लें और फिर इसमें भाजी डालकर मिलाएँ।
- 5
मलाई डालकर तुरंत चलाते हुए पका लें।
- 6
कुछ देर ढक्कन लगा कर पकने दें और फिर य़ह साग तैयार है। बाउल में परोस के ऊपर से बटर डाल दें।
- 7
हरी मिर्च को चीरा लगाकर इसमें नमक और अमचूर पाउडर भर लें। तवे पर तेल गर्म करें और मिर्च डाल दें। धीमी आंच पर ढककर सेंक लें।
- 8
मक्की के आटे में नमक मिला कर, रोटी से थोड़ा नर्म आटा लगा लें। तवा गर्म करें और एक लोई लेकर हाथ से दबाते हुए रोटी का आकार दें।
- 9
धीमी आंच पर घी लगाते हुए दोनों तरफ से सेंक लें। सर्व करने से पहले इस पर थोड़ा बटर डाल दें।
- 10
तैयार है स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना सरसों का साग और मक्की की रोटी। इसे आप जरूर बना कर देखिये, सभी को पसंद आएगी।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- रेस्टोरेंट स्टाइल मेथी मटर मलाई करी (Restaurant style methi matar malai curry recipe in Hindi)
- मुली के पत्तों की सब्जी(Mooli ke patto ki sabzi recipe in Hindi)
- बाजरे के चूरमा लड्डू (Bajre ke churma laddu recipe in Hindi)
- हैदराबादी चिकन दम बिरयानी
- मूली टमाटर की सब्जी (Mooli Tamatar ki sabzi recipe in Hindi)

कमैंट्स (6)