दाल मखनी (Dal makhani recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बाउल में सजी उड़द दाल, राजमा को लेकर 4-5 बार पानी से धोएं, फिर उसे कुकर में डालकर, नमक स्वादानुसार, बड़ी इलायची, दालचीनी, 3 गिलास पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर 3-4 सीटी लगाकर 5 मिनट स्लो गैस पर पकाएँ ।
- 2
फिर टमाटर, प्याज और अदरक, हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर, काटकर पेस्ट बनाएं
- 3
अब एक पैन घी गरम कीजिए जीरा भूनें फिर तैयार प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कीजिए, 2 मिनट के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च हल्का सा नमक डालकर घी छोड़ने तक ढककर 3-4 मिनट स्लो गैस भूने, फिर दाल मसाला, गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाए और कुछ देर भूनें
- 4
फिर कुकर का ढक्कन खोलकर देखेगे और जरूरत के अनुसार पानी डालकर मीडियम गैस पर रखे, तैयार प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ,2-3 मिनट स्लो गैस पर पकाएँ.. फिर क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कीजिए और गैस बंद कर दीजिए
- 5
गरम गरम दाल मखनी तैयार है, बटर नान, रोटी, सलाद के साथ परोसीए
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)