दाल मखनी (Dal Makhani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल मखनी बनाने के लिए-उड़द दाल, राजमा को 5-6 घंटे के लिए भीगो कर रखें।
- 2
भीगे हुए दाल को कुकर में डाल दें।अब इसमें 3 गिलास पानी 1बड़ी इलायची,4 लौंग,1दालचीनी का टुकड़ा,1तेजपत्ता,नमक डालकर गैस पर चढ़ा दें।अब मीडियम आँच पर 5 सीटी आने तक पकायें।अब जब स्टीम निकल जाए तो कुकर का ढक्कन खोले और मथनी से मथे।जब दाल घुट जाये तब इसमें 2 कटी हुई हरीमिर्च,1इंच का टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ दाल में डाल कर धीमी आंच पर थोड़ी देर और पकालें।
- 3
अब दाल का मसाला तैयार करने के लिए 3 टमाटर,2 हरीमिर्च, छोटा सा अदरक का टुकड़ा,6कली लहसुन एक साथ डाल कर पेस्ट बना लें।अब 1 प्याज़ का भी पेस्ट बना लें।
- 4
अब कढाई में तेल डाल कर गरम करें।अब इसमें प्याज़ का पेस्ट डाल कर ग़ुलाबी होने तक भुने।अब इसमें हल्दी,लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से भुने।अब इसमें टमाटर का पेस्ट डाल कर चलायें फिर नमक डाल कर तब तक भूने जब तक कढाई तेल न छोड़ दे।
- 5
अब दाल को कढाई में डाल कर चलायें। अब इसमें धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और आवश्यकतानुसार पानी डाल कर 5 मिनट धीमी आँच पर पकायें।अब इसमें मक्खन डाल कर चला लें।जब दाल तैयार हो जाये तब इसमे क्रीम डाल कर चलालें और गैस बंद कर दें।अब धनियापत्ती डाल कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (27)