अमरूद की लौंजी (Amrood ki launji recipe in Hindi)

#chatori
आम और करोंदे की लौंजी तो आपने खाई होगी , अब बनाइये और खाइये अमरूद की लौंजी , जो बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट बनी है
अमरूद की लौंजी (Amrood ki launji recipe in Hindi)
#chatori
आम और करोंदे की लौंजी तो आपने खाई होगी , अब बनाइये और खाइये अमरूद की लौंजी , जो बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट बनी है
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी खड़े और सूखे मसाले एक जगह रख लें, जैसे साबुत लाल मिर्च, राई, जीरा, हींग, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च, धनिया एयर हल्दी पाउडर
- 2
अमरूद थोड़ा नरम ही लें, उसके बीज निकालकर छोटे टूकड़ो में काट लें । साथ में गुड़ भी लें
- 3
एक कड़ाई में तेल गरम करके राई, जीरा, हींग और लाल मिर्च तड़काएं, फिर हल्दी पाउडर और अमरूद के टुकड़े डालकर मिला लें । अब गुड़ भी डाल दें
- 4
उसके बाद पानी डालकर ढककर5 मिनट के लिए पका लें । फर ढक्कन हटाकर लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, काला नमक और नमक डालकर मिला लें । 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें फिर गैस बंद कर दें ।
- 5
लौंजी तैयार है, इसको एक प्याले में निकालकर परोसें । इसको आप मिस्सी रोटी, मसाला परांठे, पूरी या दाल चावल के साथ खा सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (3)