राजस्थानी मालपुआ (Rajasthani malpua recipe in Hindi)

बिना चाशनी के राजस्थानी मालपुआ
#ebook2020#state1 #post1
राजस्थानी मालपुआ (Rajasthani malpua recipe in Hindi)
बिना चाशनी के राजस्थानी मालपुआ
#ebook2020#state1 #post1
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध को हल्का-सा गरम कर लें. इसमें मिश्री डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें.
- 2
जब तक दूध में मिश्री घुल रही है तब तक एक गहरे बर्तन में आटा छानकर रखें. बर्तन ऐसा हो कि इसमें आसानी से घोल बन सके.
- 3
फिर आटे में जायफल जावित्री, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- 4
दूध में मिश्री घुली या नहीं एक बार चेक कर लें. अगर नहीं घुली है तो इसे चम्मच से चलाकर घोल लें.
- 5
अब आटे में थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालते जाएं और घोल बनाते जाएं. ध्यान रखें घोल न बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला. अगर घोल बनाने के लिए दूध कम पड़ गया है तो इसमें थोड़ा-सा पानी डाल सकते हैं.
- घोल की कंसिस्टेंसी जांच के लिए चम्मच उठाकर देख लें. - 6
कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर रखें.
- 7
जब घी अच्छी तरह गरम हो जाए तो इसमें एक कड़छी से डालते हुए घोल आकार दे दें.
- 8
जब पुआ एक तरह सुनहरा हो जाए तो इसे पलट का दूसरी तरफ भी अच्छी तरह तल लें.
- 9
फिर गर्मागर्म ही काजूपिस्ता कतरन ओर गुलाब की पंखुड़ियों से सजा कर परोसे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (7)