प्याज कद्दू फूल के पकौड़े (Pyaz Kaddu phool ke pakode recipe in Hindi)

Sapna sharma @cook_23779112
प्याज कद्दू फूल के पकौड़े (Pyaz Kaddu phool ke pakode recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छान कर इसमें स्वादानुसार नमक,धनिया पाउडर,मिर्च,अदरक लहसुन पेस्ट,गरम मसाला पाउडर और हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले।इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दे।
- 2
अब कद्दू के पीले फूल को अच्छी तरह धो कर काट कर इसे सूती कपड़े पर फैला कर रख ले।इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है बेसन के घोल को यह पतला कर देती है।इसलिए इसे अच्छी तरह सूखा ले।
- 3
5 मिनट बाद मिश्रण को अच्छी तरह फेट ले।अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज,कद्दू के फूल डालकर अच्छी तरह फेट कर मिक्स कर ले।
- 4
एक कढ़ाई में तेल गरम होने रख दे। तेल गरम होने पर छोटे छोटे बॉल्स बनाकर इसके पकौड़े बना ले इसे लाल होने तक डीप फ्राई कर ले।
- 5
प्लेट पर निकाल कर गरम गरम चाय या किसी भी चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13539850












कमैंट्स (12)