मेथी मटर मलाई (methi matar malai recipe in Hindi)

#GA4
#week_19
#Methi
सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जियों में से एक मेथी और मटर हैँ जिससे हम मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाये हैँ!
मेथी से आप अन्य सब्जियों के अलावा मेथी के परांठे, मेथी की पूरी, मेथी पुलाव तो बना कर खाये ही होंगे, लेकिन मेथी मटर मलाई सब्जी का सबसे अलग लाज़बाब स्वाद हैँ,इस सब्जी को सफ़ेद ग्रेवी में और हलके पिली ग्रेवी में भी बनायीं जाती हैँ, मैंने इसे पिली ग्रेवी में बनाया हैँ, बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बन कर तैयार हुई हैँ आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें !

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मेथी को धो कर साफ कर लें और उसे बारीक़ कट लें !
- 2
एक पैन में तेल डाल कर तेज़पत्ता, हरीइलायची और कटी प्याज़ हरी मिर्च, लहसुन अदरक डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, इसके बाद इसमें काजू, कटे टमाटर डाल कर 2मिनिट भून कर इसमें 1गिलास पानी डाल कर इसे ढक कर सॉफ्ट होने तक पका लें!
- 3
जब ये सॉफ्ट हो जाये तब हम इसे मिक्सर जार में डाल कर तेज़पत्ता निकाल कर पीस लेंगे, हमारा पेस्ट तैयार हैं !
- 4
अब एक पैन में 1स्पून बटर डाल कर कटी मेथी के पत्ते डाल कर भून लें, उसके बाद उसमे उबले मटर डाल कर 2मिनिट भून कर निकाल लें !
- 5
अब एक पैन में बटर, तेल डाल कर इसमें दालचीनी लौंग, जीरा डाल कर कुछ सेकंड भून कर इसमें सभी सूखे मसाले डाल कर 1मिनिट भून लें !
- 6
इसमें तैयार पेस्ट डाल कर इसमें नमक डाल कर तेल छोड़ने तक ढक कर पकाये !उसके बाद फ्रेश क्रीम डाल कर भून लें !
- 7
अब भूनें हुए मटर मेथी को ग्रेवी में डाल कर मिक्स करें,
- 8
इसमें जरूरत के अनुसार पानी और कसूरी मेथी डाल कर मिक्स कर 2-3मिनिट पका कर गैस ऑफ कर दें,
- 9
मेथी मटर मलाई तैयार हैं !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)