गट्टा मेथी की सब्जी (gatta methi ki sabzi recipe in hindi)

गट्टा मेथी की सब्जी (gatta methi ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गट्टा बनाने के लिए 2 कप बेसन आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच जीरा एक चुटकी हींग एक चुटकी मीठा सोडा 2 छोटे चम्मच तेल 1/4 नमक अच्छे से मिला ले थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा लगा लेंगे अब उस आटे पर एक चम्मच तेल लगा कर रख दे दो-तीन मिनट बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर चकले पर रखकर हाथों से लंबे गट्टे जैसा बना ले सारे आटे के बनाकर एक साइड में रख ले भगोने में पानी गर्म कर ले पानी में उबाल आने गट्टे डाल दे गट्टे अच्छे से उबल जाए गैस बंद कर दे
- 2
मसाला बनाने के लिए एक कढ़ाई मे 2 बड़े चम्मच तेल गर्म होने पर उसमेंलौंग काली मिर्च तेजपत्ता जीरा हींग डाल दे प्याज़ बारीक कटा हुआ अच्छे से भून ले उसमें एक चम्मच कसूरी मेथी डाल दे एक बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर भून लें 2 से 3 मिनट आप उस में सूखे मसाले डालते हैं एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच हल्दी पाउडर एक चम्मच धनिया पाउडर आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर नमक स्वाद अनुसार आधा कप पानी डालकर मसाला भुन ले
- 3
मसाला पक जाने पर एक कप दही डाल दे 2 से 3 मिनट चलाएं अब दो चम्मच उबली हुई दाना मेथी डाल दे एक कप पानी डाले अब उसमें गट्टे को छोटी साइज में काट कर डाल दे गट्टे के बच्चे हुए पानी को उस मैं मिला दे सब्जी में उबाल आने के बाद दो से 3 मिनट धीमी आंच पर डक कर रख दे 3 मिनट बाद गैस बंद करें हरा धनिया और कसूरी मेथी से सजाकर सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स