झटपट क्रीमी पास्ता(jhatpat creamy pasta recipe in hindi)

झटपट क्रीमी पास्ता(jhatpat creamy pasta recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लेंगे उसमें थोड़ा तेल और नमक डाल देंगे।अब इसमें पास्ता डाल देंगे।कुछ देर उबाल लेंगे।उबले पास्ता का पानी फेकना नहीं है।इसका यूज हम पास्ता बनाने में करेंगे।
- 2
जब तक पास्ता उबल रहे है दूसरी तरफ एक पैन में थोड़ा तेल लेकर प्याज़ को थोड़ा सोते कर लेंगे।अब इसमें पीसा हुआ लहसुन डाल कर भून लेंगे।अब इसमें कटे हुआ शिमला मिर्च और गाजर डाल कर तेज आंच पर एक मिनिट भून लेंगे।
- 3
अब इसमें पास्ता सॉस डाल कर फ्राई कर लेंगे।थोड़ा टोमेटो सॉस भी डाल देंगे।साथ ही नमक और काली मिर्च डाल देंगे।अब इसमें उबले पास्ता का पानी डाल देंगे।साथ ही चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो भी डाल देंगे।तेज आंच पर उबाल आने देंगे।
- 4
अब तुरंत ही इसमें दूध डाल कर मिक्स कर लेंगे।साथ ही क्रीम भी डाल देंगे।अच्छे से मिक्स कर लेंगे।अब इसमें उबले हुआ पास्ता डाल कर मिक्स कर लेंगे।जरूरत ही तो पास्ता का पानी और डाल देंगे।तेज आंच पर ही सारे काम करने है।
- 5
अब लास्ट में थोड़ी चीज़ डाल कर गैस बंद कर देंगे। क्रीमी पास्ता तैयार है। चिली फ्लेक्स,ओरिगैनो और चीज़ से गार्निश करके गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (13)