कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबला आलू को मैं मैश कर लें। इसके बाद प्याज़ हरी मिर्ची धनिया पुदीना अदरक इन सब को बहुत बारीक काट लें । अब इसके बाद चाट मसाला काला नमक भुना हुआ जीरा पाउडर धनिया पाउडर आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर इन सब को अच्छी तरह से मिलाकर एक कटोरी में रख ले। मूंग और चने को भी नमक डालकर उबाल लें।
- 2
अब एक बर्तन में मैस किये हुए आलू में सारे कटे हुई प्याज़ अदरक मिर्ची धनिया पुदीना इन सब को डाल कर साथ में नमक और तैयार किए हुए सूखे मसाले एक चम्मच इसमें मिला दें ।इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिला करके रख ले। थोड़ा सेव भुजिया भुना मूंग फली उबले हुए मूंग,और चना कॉर्नफ्लेक इसके अंदर मिलाकर आलू के मिश्रण तैयार कर ढक दें।
- 3
अब गैस के ऊपर एक पेन चढ़ाकर तलने के लायक ऑयल डालकर रेडीमेड गोलगप्पे को तल कर तैयार कर ले।
- 4
अब तले हुए गोलगप्पे के बीच में होलबनाकर आलू के मिश्रण को एक चम्मच डालकर भरते जाए। गोलगप्पे के आकार के हिसाब से आलू जितना इसके अंदर आए उतना ही भरे। भरे हुए गोलगप्पे को एक थाली में सजा ले।
- 5
अब इसके ऊपर से दही स्प्रेड करें सभी गोलगपो के ऊपर इसके बाद मीठी चटनी केचप उपर से डालें फिर थोड़ी सी हरी चटनी भी इसके अंदर डालते जाए ऊपर से थोड़ा सा भुजिया,कॉर्न फ्लेक्स को क्रॉस करके इसे भी गोलगप्पे के ऊपर डाल कर तैयार करें। इसके ऊपर से तैयार किए हुए सूखे मसाले भी ऊपर से छिड़क दें।
- 6
अब तैयार गोलगप्पा को काला नमक चाट मसाला वाली मिश्रण धनिया की पत्ती अपनी इच्छा अनुसार डालकर सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (10)