
Khaman (dhokla)
GA4 (week12)
"besan" rcp
Steps
- 1
बेसन और सूजी को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. दही और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में हल्दी डाल कर मिला दीजिऐ|
- 2
बेसन के घोल को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन फूल सके.
- 3
वह बर्तन (कुकर) जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 गिलास पानी डालिये और गैस फ्लेम पर गर्म होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड (थाली) को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
- 4
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये,. अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 10 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
- 5
ढोकला पक चुका है,टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है. बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
- 6
तडके के लिए:-कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये.ढोकला तैयार हैं|
Similar Recipes
More Recipes
-

Layla (lulu)
-

Aunty Eiko's international cuisine experience
-

pinal Patel
-

Madhumita Bishnu
-

Pretty Peri
-

Food wishes
-

Elyse Rose
-

SherryRandall: The Leftover Chronicles
-

cookie monster -

Chef Miguel’s InstaPot Chicken Enchilada Rice Bowl
Boca de Fogo
-

Mamu
-

Vidyutaa Kashyap
-

Laura Lind
-

Komal Dattani
-

Sarson ka Saag with Besan ki Roti
Meera Siddharth
-

Afrah's kitchen
-

Farzana Memon
-

Poorna -

Rashmi Asawa
-

Aishatu Basheer













Comments