
Bharwa Simla mirch

Bharwa Simla mirch
Steps
- 1
सबसे पहले आलू उबालने रख दें.
शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें. अब उनके डंठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें. - 2
अब उबाले हुये आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें. कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिये. अब इस मसाले को आधा मिनिट तक भूनिये. इसमें आलू और नमक डाल दीजिये. कलछी से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये. गैस से उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिए| अब ये शिमलामिर्च में भरने तैयार है|
- 3
अब शिमला मिर्च लीजिये और उसमें ये भर दीजिये. जो डन्ठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुये स्थान को बन्द कर दीजिये. इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये.
- 4
कढ़ाई में बचा हुआ तेल (3 टेबिल स्पून) डाल कर गरम कीजिये. और उसमें वे शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिये, और ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. अब दुबारा ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुये पलट दीजिये. 1-2 मिनिट में ये बन कर अब तैयार होने वाले हैं. आप स्वयं देखिये कि सारे शिमला मिर्च मुलायम हो गये हैं. और अब भरवां शिमला मिर्च तैयार हैं.
शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिये, और पराठे, नान, चपाती किसी के साथ खाइऐ|
Similar Recipes
More Recipes
-

Sarvat Hanif
-

Layla (lulu)
-

Aunty Eiko's international cuisine experience
-

pinal Patel
-

Madhumita Bishnu
-

🌈NinjaMommaKitchen🌈
-

SherryRandall: The Leftover Chronicles
-

Yoggi
-

Justin Gorum
-

Anna
-

Sherifa Kaleel
-

Mumtaz Ramzan
-

Brandon Hughes
-

bhuvana Cooking kitchen
-

Elakshi Santosh
-

theGlocalChef Rashmi
-

Saima Sameer Ali
-

Anaya Khan
-

Sneha Seth
-

Arti Panjwani












Comments