सूजी पॉकेट (Suji pocket recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में सूजी ले। उसमे दही और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर घोल बना ले।
- 2
स्टफिंग के लिए कढाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालें। फिर तुरंत कटा हरा मिर्च और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर 30 सेकंड तक भूने। फिर उसमे बारीक कटा प्याज़ डालकर भूनें। जब प्याज़ नर्म हो जाये तो उसमें सभी मसाला डालकर भूनें।
- 3
जब मसाला अच्छी तरह पक जाये तो उसमें उबला हुआ आलू को हाथो से तोड़कर डाले और भूने। फिर नमक, भूना मूंगफली दाना और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। स्टफिंग तैयार हो गया।
- 4
एक पैन में तेल गर्म करें। अब पैन में सूजी का थोड़ा घोल डालकर कटोरी की सहायता से उसे फैलाकर गोल थोड़ा मोटा छिलका बना दे। किनारे से तेल डाले और धीमी आँच पर पकने दे। दोनों ओर से आधा पकाये। फिर इसे एक प्लेट में निकाल ले। इसी तरह अन्य छिलका भी बना ले।
- 5
अब एक छिलका ले। उसके बीच मे आलू स्टफिंग रखे और चारो ओर से छिलका को मोड़कर पॉकेट बना ले। इसी प्रकार सभी छिलके का पॉकेट बना ले।
- 6
पैन में तेल गर्म करें और धीमी आँच पर सभी पॉकेट को दोनों ओर से तल लें। जब पॉकेट दोनों ओर से कुरकुरा हो जाये तो निकाल कर प्लेट में रखे। गर्मागर्म सूजी पॉकेट तैयार है। हरा चटनी के साथ मनचाहे तरीके से गार्निश कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- शेजवान फ्राइड राइस (Schezwan fried rice recipe in Hindi)
- बाफला बाटी,दाल और चूरमा के लड्डू के साथ(Bafla bati dal aaur churma ke laddu ke sath recipe in Hindi)
- बेसन चीला (Besan cheela recipe in Hindi)
- स्टफड रवा गिलास ढोकला (Stuffed Rava Glass Dhokla recipe in Hindi)
- बेसन और सूजी से झटपट बनने वाला ढोकला











कमैंट्स (13)