कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी में नमक, तेल, बेकिंग पाउडर डाल कर सख्त आटा गूंथ लें। अब गीले कपड़े से ढककर 1/2घण्टे के लिए छोड़ दें।
- 2
पानी बनाने के लिए।धनियापत्ती, हरीमिर्च, लहसुन, अदरक की बारीक चटनी पीस लें। अब पानी में चटनी,जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर,जलजीरा,काला नमक, सदा नमक,नीबू का रस,हींग डाल कर चला लें। पानी तैयार है।
- 3
अब उबले हुए आलू को फोड़ लें और एक बड़े बाउल में डाल दें ।अब इसमें उबला हुआ चना भी डाल कर इसमें जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर, नमक डाल कर तैयार कर लें।
- 4
अब आटे को फिर से गूथ लें और इसकी छोटी छोटी गोली बना कर पेड़े जैसे दबा कर बेल लें।बिली हुई पुरियों को एक कपड़े से ढक कर रखें।अब कढाई में तेल गरम करे और पुरियों को गोल्डन होने तक तले।अब गोलगप्पे को ठंडा कर के बीच से फोड़ कर इसमे आलू का मटेरियल और मीठी चटनी डाल कर गोलगप्पे के पानी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12565440




कमैंट्स (5)