वेज मोमो

Anubha Dubey @cook_22560749
वेज मोमो
कुकिंग निर्देश
- 1
मोमो का आटा बनाने के लिए- एक बड़े बाउल में मैदा,नमक,तेल डालकर आटा गूथ लें और 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
- 2
मोमो के भरावन के लिए- एक कढ़ाई में तेल डालें और इसमें प्याज,पत्तागोभी,शिमलामिर्च, हरीमिर्च डाल कर चला लें और ढक कर1मिनट तक पकने दें।अब सब्जियों को फिर से चला लें और इस में काली कालीमिर्च पाउडर,अजीनोमोटो, नमक,सोया सॉस, सफेद सिरका डाल अच्छे से भुने और गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
- 3
अब आटे को फिर से गूथ कर इसकी छोटी छोटी लोई काट लें और पेड़ा बनाकर पूड़ी जैसा बेल लें।अब पूड़ी के बीच में भरावन को भरें और मन चाहा डिजाइन बना कर बन्द करें । और मोमो स्टैंड में डाल कर 15 मिनट के लिए स्टीम करें।मोमो तैयार है।अब मोमो को प्लेट में निकाले इसके ऊपर नीबू निचोड़े लाल मिर्च की चटनी डाले और प्याज के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12621345



कमैंट्स (4)