मटर की कचौड़ी (matar ki kachodi recipe in Hindi)

अभी सर्दियों का सीजन चल रहा और हरे ताजे मटर मार्केट में बहुत आ रहे हैं तो चिलिए बनाते हैं हरे मटर से कचौड़ी #HARA
मटर की कचौड़ी (matar ki kachodi recipe in Hindi)
अभी सर्दियों का सीजन चल रहा और हरे ताजे मटर मार्केट में बहुत आ रहे हैं तो चिलिए बनाते हैं हरे मटर से कचौड़ी #HARA
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कचोड़ी का आटा तैयार करें एक बर्तन में आटा मैदा अजवाइन कलौंजी नमक कसूरी मेथी,मोयन के लिए चार चम्मच तेल डालकर हाथो से मिलायें फिर पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार करें इसे मलना नही है बस बेंडिंग करना है दस मिनट के लिए ढक के रख दें
- 2
अब हम स्टफिंग बनायेंगे - मटर के दाने लेगें उसे मिक्सर में बस एक बार चला कर बन्द कर दें मतलब दरदरा पीस लें अदरक और हरी मिर्च को भी दरदरा कूट लें गैस ऑन करें पैन चढायें तेल डालें कुटा हुआ अदरक मिर्च डालें दरदरा पिसा हुआ मसाले डालें और कम आंच में भूनें फिर दो चम्मच बेसन भी डाल दें उसे भी पांच मिनट तक भूने हींग भी डाल दें
- 3
उसके बाद दरदरा पिसा हुआ मटर डाल दें नमक हल्दी भी डालें और भूनें बेसन डालने से स्टफिंग गिला नही बनेगा और कचोड़ी में भरने में कोई दिक्कत नहीं होगी और बेसन से स्वाद भी बहुत अच्छा आएगा पांच सात मिनट भुनने के बाद धनिया पत्ती डाल दें और किसी पेलेट में निकाल लें और ठंडा होने दें
- 4
जब स्टफिंग ठंडा हो जाए तो हम आटे की लोई तोड़ लेगें उसे उंगली ओर अंगूठे की मदद से कटोरी बनायें उसमें मटर की स्टफिंग भरें और अच्छी तरह बंद करें गैस ऑन करें कढ़ाई चढायें तेल डालें जब तेल हल्का गर्म हो आंच कम करें हल्का गर्म तेल में कचोड़ी डालें तेल में जितना आए कम आंच में ही दोनों साइड से सुनहरा तल लें
- 5
किसी पेलेट में निकालते जायें ये कचौड़ी बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं इस कचोड़ी के साथ आलू की रस वाली सब्जी या अचार चाय के साथ बहुत ही अच्छी लगती है
- 6
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- पिन्नी ड्राई फ्रूटस आटा लड्डू (Pinni Dry Fruits Atta Laddu recipe in Hindi)
- तिल चिक्की (til chikki recipe in Hindi)
- पीनट गुड़ चिक्की(Peanut gud ki chikki recipe in Hindi)
- गुड़ और मूंगफली की चिक्की(Gud aur moongfali ki chikki recipe in Hindi)
- लाई चिक्की/ मुरमुरे लड्डु(Lai chikki/Murmura laddu recipe in Hindi)


















कमैंट्स (7)