गोल गप्पे (gol gappe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गोल गप्पे के लिए चुटकी भर नमक से सख्त आटा गूंथ लें. सुनिश्चित करें कि आटा पूरी के आटे से सख्त हो।
- 2
आटे को आधा घंटे के लिये रख दीजिये.उसके बाद बेलन की मदद से बेल ले या किसी गोल चिज से छोटी छोटी पूरी कट कर ले.
- 3
उस पूरी को तेल में तल लें। गोलगप्पे बनकर तैयार हैं.
- 4
अब खट्टे पानी के लिए ग्राइंडर में चार गिलास पानी, काली मिर्च पाउडर, धनिया चटनी, काला नमक, सेंधा नमक, अमचूर पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
- 5
सारी सामग्री को मिलाने के बाद पानी को छान कर उसमें रख दें परोसते समय बर्फ के टुकड़ों को पानी में डालें।
- 6
अब आलू मसाला के लिए 5 उबले आलू और उबले काले चने लेकर कढ़ाई में काली मिर्च नमक भूना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च डालकर भून लें.
- 7
गोलगप्पे परोसने के लिये तैयार हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15190071





कमैंट्स (4)