व्हाइट सॉस पास्ता(white sauce pasta recipe in hindi)

#ebook2021
#week11
यह रेसिपी मैंने स्वयं बनाई है यह मेरे बेटे को बहुत पसंद आती है इसलिए मैं अपने बेटे के लिए इसे बनाती हूं। यह एक अच्छा टीटाइम स्नेक है।
व्हाइट सॉस पास्ता(white sauce pasta recipe in hindi)
#ebook2021
#week11
यह रेसिपी मैंने स्वयं बनाई है यह मेरे बेटे को बहुत पसंद आती है इसलिए मैं अपने बेटे के लिए इसे बनाती हूं। यह एक अच्छा टीटाइम स्नेक है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में 6 कप अब पाते को ठंडा पानी डालकर ठान लेंगे पानी लेंगे और उसमें एक चम्मच नमक डालकर उसे उबाल लेंगे।
- 2
जब पानी उबलने लगे इसमें 200 ग्राम सूजी पास्ता डालेंगे, मैंने पेने पास्ता लिया है। इसमें एक चम्मच तेल भी डालेंगे।
- 3
इसे 7 मिनट या पास्ता पूरी तरह पकने तक उबालेंगे।
- 4
अब पास्ता को ठंडा पानी डालकर छान लेंगे।
- 5
अब फ्राइंग पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म कर 3 लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- 6
अब इसमें प्याज़ गाजर शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालें।
- 7
इसके बाद इसमें थोड़ी सी काली मिर्च और आधा चम्मच नमक डालें।
- 8
अभी इसे 1 मिनट तक या सब्जियों के थोड़ा पकने और कुरकुरे होने तक पकाएं।
- 9
अब इसमें सभी मसाले अच्छी तरह मिलने तक पकाएं।
- 10
व्हाइट सॉस पास्ता बनाने की विधि
_____________________________ - 11
पास्ता के लिए व्हाइट सॉस बनाने के लिए 2 टेबलस्पून बटर गर्म करें।
- 12
अब इसमें 3 टेबलस्पून मैदा डालें और धीमी आंच पर हल्का भूनें।
- 13
मैदे से खुशबू आने तक इसे भूनेऔर इसका रंग बदले ना।
- 14
अब इसमें एक कप दूध डालें और अच्छे से मिलाएं
- 15
सॉस गाढ़ा होने तक इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें गांठ ना पढ़ने दे।
- 16
इसके बाद इसमें एक कप दूध और डालें और इसे चलाते रहें।
- 17
सॉस के गाढा और क्रीमी टेक्चर होने तक इसे पकाते रहें।
- 18
अब इसमें आधी छोटी चम्मच काली मिर्च,चिली फ्लेक्स, हर्बस का मिश्रण और नमक डालें।
- 19
अब पक्की हुई सब्जियां इसमें डाल कर अच्छे से इसे मिलाएं।
- 20
अब उबला हुआ पास्ता इसमें डालें और धीरे-धीरे मिलाएं।
- 21
अब सब कुछ मिलने तक इसे थोड़ा सा अच्छे से पकाएं।
- 22
हम हमारा पास्ता बनकर तैयार है इसे मज़े से खाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स