कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में दूध डालकर तेज आंच पर उबालें। उबलने पर चीनी डाल दें। इससे दूध नीचे से जलेगा नहीं।
- 2
अब 1/4 कप दूध में कार्नफ्लोर घोलकर उबलते दूध में मिला दें। इससे दूध में दाने नहीं पड़ेंगे और बिल्कुल स्मूथ पेड़े बनेंगे।
- 3
दूध गाढ़ा करते समय किनारों से उतारते रहें। जब दूध गाढ़ा होकर थोड़ा सा रह जाए तो आंच धीमी कर दें। अब इसमें हाइड्रो पाउडर डाल दें।
- 4
जब गोले की तरह खोया बन जाए तो गैस बंद कर दें और एक प्लेट में निकाल लें। ठंडा होने पर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि हाथों में चिपके नहीं।
- 5
अब फ्रिज से निकालकर मैश करें ताकि खोया स्मूथ और चिकना हो जाए। इसमेंइलायची पाउडर मिक्स कर लें।
- 6
अब पेड़े बनाने के लिए छोटे छोटे गोले तोड़ लें। इन्हें दोनों हथेलियों के बीच में रखकर गोल कर लें। फिर चपटा करके अंगूठे से बीच में से थोड़ा सा दबा दें।
- 7
अब इन पर सूखे मेवे और सिल्वर वर्क लगाकर गार्निश करें। मिल्क पेड़ा तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (17)