तिकोन पराठा (Tikone paratha recipe in hindi)

#hn
#week3
परतें खुलने वाले तिकोन पराठे. जिसे मेरी बेटी की फ्रेंड पौकेट पराठा कहती है और वे दोनों इसके पौकेट में शेजवान चटनी लगाकर खाती है . वैसे तो यह पराठा हर घर में बनता है लेकिन मैं या कोई और ध्यान कभी नहीं देते है कि पराठे की परतें खुल रही है कि नहीं . गर्म गर्म बनाते है सर्व कर देते है और खा लेते है लेकिन जिस दिन से मेरी बेटी की फ्रेंड ने मेरी बेटी से ऐसा बोला कि पौकेट पराठा टिफिन में लाई हो उस दिन से मेरा ध्यान इस ओर जाने लगा है .

कुकिंग निर्देश
- 1
आटा को एक बरतन में निकाल लें और उसमें नमक डालकर पराठा जैसा नरम आटा गूंथ लें. उसे ढक कर 20 मिनट के लिए रख दें. उसके बाद धीमी आंच पर तवा को गर्म होने रखें. आटा को मिक्स करके पराठे जितना लोई ले. उसे गोल बेल कर उसमें करीब 1/4 टी स्पून से थोड़ा कम तेल लगाएं. फिर उसे आधा मोड़ें. उस पर चार-पाॅच बूँदतेल डाल कर फैला दे|
- 2
फिर से एक बार मोड़ कर तिकोन शेप दें दे. अब उसमें सूखा आटा लगाकर पहले लम्बाई में बेलें. उसके बाद दोनों साइड से बेले|
- 3
इसी तरह से तीन तरफ से घुमा घुमा कर बेलते हुॅए तिकोन शेप दें दे. बेलते समय आवश्यकता अनुसार सूखा आटा लगाएं. उसे गर्म तवा में सेंकने के लिए रख दे. जब एक तरफ हल्का सिक जाएं तो उसे पलट दें|
- 4
जब दूसरी तरफ भी हल्का सिक जाएं तो ऊपर की तरफ तेल डाल कर उसे पलट कर झंझरा (स्पैचूला) से सब तरफ दबा कर तेज ऑच में अच्छे से लाल चित्ती आने तक सेंक ले. ऊपर नीचे की तरफ अच्छे से दबा कर सकें.फिर से एक बार पलट कर साइड से तेल डालकर दबा कर सेंक लें. अच्छे से सिंकने के बाद उसकी परत खुलेगी|
- 5
जब तक पहला पराठा बन रहा हो तब तक दूसरा पराठा पहले पराठे की तरह बेल कर, तेल लगाकर, मोड़ कर तिकोन शेप में बेल कर तैयार कर ले. पहले पराठा सेंकने के बाद दूसरा पराठा भी पहले की तरह शेक लें. बाकी सभी पराठे इसी तरह से बना ले. सभी पराठे की परतें साइड से और सामने से खुलेगी|
- 6
गर्म गर्म पराठे को किसी भी सब्जी या भुज्जिया के साथ सर्व करें. वैसे पराठे को लंच बॉक्स में भी दे सकती है, ठंडा होने पर भी पराठे बहुत सौफ्ट रहते है|
- 7
#नोट -- यदि पराठे गर्म गर्म ही सर्व करना हो तो पराठे घी लगाकर भी बना सकती है. जिस तरह से यह सादा पराठा बना है उसी तरह से मसाला पराठा,मेथी पराठा और पालक पराठा भी बना सकती है. तिकोन मेथी पराठा की रेसिपी मैं पहले शेयर कर चुॅकी हुॅ|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- भुने टमाटर,लहसुन धनिया की चटनी(bhune tamater,lahsoon ki chatuny recipe in hindii)
- लहसुन प्याज़ धनिया(lahsun pyaz dhaniya ki chutney recipe in hindi)
- हरा धनिया और लहसुन की चटनी(hara dhaniya aur lahsun ki chutney recipe in hindi)
- धनिया और रोस्टेड चना दाल की चटनी(dhaniya aur roasted chana dal ki chutney hi hindi)
- मशरुम की सूखी सब्ज़ी (Mushroom ki sukhi sabzi recipe in Hindi)

कमैंट्स (9)