बूंदी वाली कढ़ी

#CAS आज मैंने कढ़ी बनाई है और उसमे पकौड़ी की जगह बेसन वाली नमकीन बूंदी डाली है इससे ये रेसिपी झटपट बनकर तैयार हो जाती है ।
बूंदी वाली कढ़ी
#CAS आज मैंने कढ़ी बनाई है और उसमे पकौड़ी की जगह बेसन वाली नमकीन बूंदी डाली है इससे ये रेसिपी झटपट बनकर तैयार हो जाती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दही और बेसन को साथ में फेट लेंगे या मिक्सर जार में ब्लेंड कर लेंगे ।प्याज़ काट लेंगे और मसाले निकाल लेंगे ।
- 2
अब कड़ाई या कुकर को गैस पर रखेंगे उसमे तेल या घी डालेंगे, उसमें हींग जीरा राई मेथी डाल कर प्याज डालेंगे और भून लेंगे ।फिर हल्दी, लालमिर्च और धनिया पाउडर डाल देंगे ।
- 3
अब दही और बेसन फेटा हुआ डाल देंगे ।अब 20 मिनट तक पकने देंगे । धीमी आँच पर चलाते हुए ।
- 4
अब बूंदी डाल देंगे ।कसूरी मेथी डालेंगे ।5-7 मिनट और पकने देंगे ।
- 5
लीजिये बूंदी वाली कढ़ी रेडी है इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करेंगे ।उपर से लाल मिर्च का तड़का लगा देंगे और थोड़ी बूंदी डाल देंगे और परोसेंगे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)