रेस्टोरेंट स्टाइल वेज पुलाव (Restaurant style veg pulao recipe in Hindi)

रेस्टोरेंट स्टाइल वेज पुलाव (Restaurant style veg pulao recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 3 कप चावल को 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें
- 2
अब मिक्सर जार में एक कप टमाटर, दो सूखी लाल मिर्च डालकर पेस्ट बना लें |
- 3
एक कड़ाई में दो चम्मच घी गरम करें, और उसमें दालचीनी का टुकड़ा डालें
- 4
अब बड़ी इलायची, लौंग, 5 - 7 करी पत्ते डालकर हल्का भूने |
- 5
अब इसमें एक कप बारीक कटी हुई लंबी प्याज डालें, और हल्का भूने |
- 6
पहले से तैयार किया हुआ टमाटर, लाल मिर्च का पेस्ट डालें और 5 मिनट के लिए पकाएं |
- 7
अब मटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च और आलू सभी सब्जियों को डालकर मिक्स करें
- 8
एक चम्मच नमक और ¼ कप पानी डालकर इसे ढक दें, और 5 मिनट पकाएं |
- 9
अब सभी सूखे मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाएं 10 मिनट के लिए फिर से पका लें |
- 10
दूसरी तरफ एक पैन में दो चम्मच घी डालें, घी के गर्म हो जाने पर एक चम्मच जीरा डालें |
- 11
अब 6 कप पानी डालकर उबाल ले |
- 12
अब भिगो कर रखे हुए चावल का पानी निकाल दें |
- 13
पानी उबलने के बाद एक चम्मच नमक, ¼ चम्मच हल्दी, चावल डालकर हल्का मिलाए और 15 मिनट मध्यम आँच पर पकाए |
- 14
15 मिनट के बाद चावल पक कर तैयार हो जाएंगे और साथ ही साथ हमारी सब्जियां भी क्रिस्पी हो जाएंगी
- 15
अब एक कड़ाई में एक परत पके हुए चावल की बिछाएं, दूसरी परत पकी हुई सब्जियों की बिछाए |
- 16
अब फिर से दूसरी परत पके हुए चावलों की और फिर से दूसरी परत पकी हुई सब्जियों की बिछाएं |
- 17
3 से 4 मिनट के लिए ढक दें, ताकि सब्जी और चावल अच्छे से एक दूसरे में मिक्स हो जाएं |
- 18
हरा धनिया डालकर वेज पुलाव को गरमा गरम सर्व करें |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स