लाल मिर्चे का अचार (Lal mirche ka achar recipe in hindi)

#march2. हैलो दोस्तों अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।आज मै बिल्कुल नए तरीके से लाल मिर्च के अचार की रेसिपी लेकर आई हू। बचपन में अपनी दादी को और बाद में अपनी मम्मी को बनाते देखा है।मम्मी ही अचार बनाकर देती थी लेकिन कुछ सालो से उनकी तबियत अब ठीक नही रहती है तो अब मैं खुद ये अचार बनाती हूं।जो सभी को पसंद आती है।खड़े मिर्चें का अचार तो सभी बनाते है लेकिन आज मैं मिर्चें को काट कर अचार बनाने बाली हूं।तो चलिए हम इसे बनाते है अगर आपको मेरी ये रेसपी पसंद आए तो जरूर ट्राई करिएगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिर्चें को पानी से धोकर किसी डलिए में डाल कर एक दिन धूप दिखा ले ताकि मिर्चें का पानी पूरी तरह से सुख जाए।(मिर्चें में पानी बिल्कुल भी नही रहना चाहिए नही तो अचार खराब हो सकता है)फिर किसी कैची या चाकू की सहायता से मिर्च के छोटे छोटे टुकड़े करके एक दिन और धूप में रख कर सूखा ले।
- 2
अब कड़ाही को गेस पर चढ़ा कर धीमी आंच पर सौंफ और मेथी को अलग अलग सुनहरा होने तक भून ले। और ठंडा होने दे।
- 3
अब मिक्सी के जार में सौंफ,मेथी,राई और हींग को डाल कर बारीक पीस ले।
- 4
अब एक बडे कटोरे में मिर्च को डाल कर सभी पिसे मसाले को डाल ले साथ ही साथ नमक,कलोंजी,अमचूर पाउडर,हल्दी पाउडर और सरसो के तेल को डाल कर सभी को अच्छे से मिला ले।फिर किसी कंटेनर में भर ले।अब हमारा लाल मिर्चें का अचार बनकर बिल्कुल तयार है ।
- 5
समय समय पर धूप दिखाते रहे ताकि मिर्च गल जाए। और लंबे समय तक बनी रहे।लंबे समय तक अचार सही बना रहे उसके लिए जरूरी है की हमेशा साफ हाथो से ही अचार को छुए।ओर ध्यान रखे जब भी अचार को चम्मच से निकाले तो चम्मच पूरी तरह से सूखा हो।पानी बिलकुल भी न लगा हो।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
शिप्रा मेहरोत्रा को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)