कुलचा (Kulcha recipe in Hindi)

Ritu Chaudhary @cook_21295416
कुलचा (Kulcha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिकसिंग बाउल में मैदा, चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और तेल डालें
- 2
अब दही डालकर अच्छे से मिक्स करें, जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा तैयार करें और ढककर दो घंटे के लिए रख दें
- 3
दो घंटे बाद अब तैयार आटे की लोई लेकर हाथों से थोड़ा चपटा करें
- 4
अब चपटी की गई लोई पर थोड़ा सा कलौंजी या काला तिल और बारीख कटी धनिया पत्ती छिडकें
- 5
अब बेलन की सहायता से अंडाकार या गोलाकार बेलें फिर इसको पलटकर प्लेन सतह पर ब्रश से थोड़ा पानी कुलचे पर लगायें (जिस तरह से रोटी पर घी लगाया जाता है ठीक उसी तरह पानी लगायें)और कुलचे को गरम तवे पर रखें
- 6
दो मिनट बाद तवे को कुलचा सहित पलटकर सीधे आंच के ऊपर रखकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें
- 7
अब तैयार कुलचे को तवा से हटायें और बटर लगाकर गरम गरम परोसें, सारे कुलचे ऐसे ही तैयार करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12250503





कमैंट्स (6)