मलाई कोफ्ता करी (Malai kofta curry recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कोफ्ते बनाने के लिए दी गई सारी सामग्री को एक मिकसिंग बाउल में डालकर हाथों से अच्छे से मिक्स करें और मिश्रण के कोफ्ते के आकार के गोल बाॅल बना लें
- 2
आप चाहे तो कोफ्ते का मिश्रण लेकर उसमें काजू या किशमिश की स्टफिंग करें और गोल करें, नहीं तो सादे ही कोफ्ते बनाकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें
- 3
जब कोफ्ते तल जायें तो इनको साइड में रखें और अगले स्टेप में कोफ्ते की करी बनाने की तैयारी करें
- 4
करी बनाने के लिए कड़ाही में 1चम्मच तेल डालकर प्याज और टमाटर काट कर डालें, फिर काजू, छोटी इलायची और थोड़ा नमक डालकर हल्का सा नरम होने तक भूनें और ठंडा होने पर इसे मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पीसें और चिकना पेस्ट बना लें
- 5
इस पेस्ट को 3 बड़े चम्मच तेल डालकर भूनें, अदरक लहसुन पेस्ट डालकर चलाते हुए भूनें
- 6
अब हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर धनिया पाउडर और नमक डालें, थोड़ा पानी डालें और धीमी आंच पर अच्छे से पकायें, जब तक मसाला तेल न छोडने लगे
- 7
अब खसखस पेस्ट क्रीम या मलाई डालें और 3कप पानी डालकर ग्रेवी के थोड़ा गाढ़ा होने तक पकायें
- 8
आठ दस मिनट बाद चेक करें, अगर ग्रेवी में ऊपर तेल दिखने लगे तो समझिए ग्रेवी तैयार है और अगर ग्रेवी पतली है तो थोड़ा और पका लें
- 9
जब ग्रेवी थोड़ा गाढ़ा चिकना हो जाए तब गैस बंद कर दें, गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स करें और तैयार कोफ्ते को करी में डालें
- 10
क्रीम या मलाई और धनिया पत्ती से गारनिश करें और गरम गरम गरम सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (4)