दाल लौकी (Dal lauki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चना दाल को अच्छी तरह धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। लौकी को बारीक काट कर अच्छी तरह धो लें।
- 2
एक कुकर में सरसों तेल गरम करे। उसमे तेज पत्ता और सुखी लाल मिर्च डालें। अब जीरा तड़काएं और हींग डाले। फिर हरी मिर्च और टमाटर डाले। और अच्छी तरह मिला लें।
- 3
अब सभी मसाले डालकर अच्छी तरह भून लें। जब तक मसाले तेल न छोड़ने लगें तब तक भूनना है।
- 4
अब चना दाल और लौकी डालकर मिलाये और 1 गिलास पानी डाल दें। अब थोड़ा उबाल आने दें फिर कुकर का ढक्कन लगा दे और 2 सिटी आने दें। फिर गैस बंद कर दे।
- 5
जब सिटी स भाप निकल जाये तब कुकर का ढक्कन हटाकर गरम मसाला पाउडर डालकर मिला दें। अगर आपको सब्ज़ी गाढ़ी लगे तो और पानी मिला लें। अपने हिसाब से सब्जी को पतली या गाढ़ी रख सकते हैं।
- 6
सब्ज़ी एक बाउल में निकालकर हरा धनिया डालकर परोसें। आप इसे रोटी, पराठा और चावल के साथ भी खा सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12474021






कमैंट्स (4)