चिकन 65 (chicken 65 recipe in HIndi)

#ebook2020
#state3
#post1
चिकन 65 दक्षिण भारत का लोकप्रिय मसालेदार चिकन रेसिपी है. जिसे स्नेेेक्स में, डिनर में, लंच में बना सकते है. यह बहुत ही जल्दी बन जाता है, खाने में इतना टेस्टी है जिसको देखकर ही खाने का मन करें और मुंह में पानी आजाये. बच्चे बड़े सब बहुत मज़े से खाएंगे. आइये सीखते है की चिकन 65 कैसे बनाते है.

कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, अंडा, कॉर्नफ्लोर, मैदा, और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें और 30 मिनट के लिए रख दे.
- 2
30 मिनट बात कड़ाई में तेल गरम करके चिकन को तल लें ।
- 3
दूसरे पैन में थोड़ा सा तेल दे कर उसमें करी पत्ता डालें
उसमें कटे हुए लहसुन, हरी मिर्च डालें
हल्का चला ले. - 4
अब चिली सॉस, टमाटर सॉस,सोया सॉस, नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिला ले.
- 5
सारे मसाला अच्छे से मिलाने के बाद चिकन को डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले.
- 6
एक चुटकी खाने का रंग, गरम मसाला और नींबू का रस देखकर अच्छे से मिलाएं
आखिर में धनियापत्ता डालकर मिक्स कर ले. - 7
तैयार हैं चिकन 65.
- 8
रोटी, पराठा, नूडल्स के साथ खाये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (17)