गोआ स्टाइल मसाला मशरूम (goa style masala mushroom recipe in Hindi)

#ebook2020
#state10
आज मैं गोवा स्टाइल का मसाला मशरूम बनाई हूँ इसमे नारियल से ग्रेवी का टेस्ट आता है वह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
गोआ स्टाइल मसाला मशरूम (goa style masala mushroom recipe in Hindi)
#ebook2020
#state10
आज मैं गोवा स्टाइल का मसाला मशरूम बनाई हूँ इसमे नारियल से ग्रेवी का टेस्ट आता है वह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मशरूम और टमाटर को धोकर कट कर ले हैं और एक प्याज़ को मोटे टुकड़ों में काट कर ले और एक प्याज़ को बारीक कट कर ले अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और दो चम्मच तेल डालकर सारे साबुत खड़े मसाला और प्याज़ डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर भून लें अब नारियल पाउडर भी डालकर आधा मिनट तक भून कर प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें।
- 2
भुनी हुई प्याज़ और पाउडर मसाला को डालकर का पेस्ट बना लें और टमाटर का भी पेस्ट तैयार कर लें।
- 3
अब फिर से गैस कढ़ाई चढ़ा कर बची हुई तेल डाल कर बारीक कटी हुई प्याज़ और मशरूम को को डाल कर ब्राउन होने तक भुन ले अब अदरक लहसुन वाली पेस्ट को डालकर एक मिनट तक भुन कर प्याज़ वाली पेस्ट को डाल दें।
- 4
अब गरम मसाला पाउडर को भी डाल कर अच्छे से भुन कर टमाटर वाली पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से भुन ले।
- 5
अब जितनी ग्रेवी बनानी है आवश्यकतानुसार पानी डालकर 2 से 3 मिनट तक पकने दें अंत में धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दें। अब गोआ स्टाइल मसाला मशरूम तैयार है इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (47)