टोमेटो पिठला (tomato pithle recipe in hindi)
टोमेटो पिठला (tomato pithle recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम सामाग्री तैयार करेंगे। टमाटर को बड़े साइज मे काटेंगे। प्याज और हरी मिर्च को बारीक बारीक काट लेंगे।
- 2
अब अब हम एक अलग बर्तन में एक कटोरी बेसन डालेंगे और उसमें दो कटोरी पानी डालकर उसे अच्छी तरह घोल लेंगे और इसी में हम थोड़ी सी हल्दी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर घोल बनाकर रख लेंगे ।
- 3
अब हम कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे और इसमें राई और जीरा चटकाऐंगे और इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज़ इसमें डाल कर अच्छी तरह भूनेंगे ।
- 4
अब हम इसमें बड़े टुकड़ों में कटे हुए टमाटर डालकर उन्हें चलाएंगे और हल्का सा सॉफ्ट होने तक हम इसे तेल में भूनते रहेंगे इसके बाद हम इसमें हल्दी नमक डालकर फिर अच्छी तरह चलाऐंगे और जिस कटोरी से हमने बेसन लिया है उसको कटोरी से हमें 3 कटोरी पानी डालकर इसे बायल करेंगे।
- 5
जब पानी अच्छी तरह उबले हो जाए तब हम इसमें बेसन का घोल बनाकर रखा है उसे डालते जाएंगे और लगातार चलाते जाएंगे ताकि इसमें घटे न पड़े और अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे जब अच्छी तरह मिक्स हो जाए तब इसे हम 5 मिनट के लिए ढककर रख देंगे और फिर चला कर फिर 5 मिनट के ढक कर रख देंगे इस तरह से मैं 10 मिनट से पकाना है और जब पक जाए तब इसमें हरा धनिया डालकर गैस बंद कर देंगे हमारा चटपटा टोमेटो पिठला तैयार है ।
- 6
अब हम इसे प्लेट में सर्व करेंगे और इसके साथ हरी मिर्च प्याज़ और मिर्ची का ठेचा भी सब करेंगे और गरमा गरम रोटी और चावल के साथ इस का आनंद उठाएंगे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (3)