व्रत स्पेशल मखाना फिरनी(vrat special makhana firni recipe in hindi)

मखाना वैसे तो हम उपवास मैं खाने के लिए बनाते ही हैं इससे हम मीठा भी बनाते हैं ,स्नेक्स भी बनाते हैं लेकिन क्या आपको पत्ता है कि मखाना को इस्तेमाल करने के कितने सारे फायदे भी हैं ।तो आइए जानते हैं थोड़ा इसके गुणों को भी, यह कितना गुणकारी है ।मखाना में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है जोकि हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है ,साथ ही यह हमारे स्किन के लिए, जिनके वजन बढ़ रहे हो उनका वजन भी कम होता है । अगर प्रेग्नेंट महिलाओं को बनाकर खिलाया जाए तो जच्चा और बच्चा दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है । मखाने को उपवास में तो इस्तेमाल में लेते हैं ।लेकिन अगर ऐसे भी हम इसे महीने में दो चार बार कोई रेसिपी बनाकर खाये तो यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होंगे । तो आइए आज मैंने भी इस गुणकारी मखाने से कौन सी रेसिपी बनाई है देखते हैं,और कैसे बनाई है आइए जानते हैं। आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिएगा ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को काट लें इलायची को कूटकर तैयार कर ले। मखाने के ऊपर अगर काला छिलका हो तो उतारकर साफ कर ले ।
- 2
अब गैस के ऊपर एक पैन चढ़ाकर तीन चम्मच देसी घी डालकर मखाना को धीमी आंच पर भून लें।
- 3
फिर मखाना को मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें ।
- 4
अब गैस के ऊपर वापस से पैन चढ़ा कर दूध डालकर उबाल आने तक पकाएं इसके बाद मखाने के पाउडर को धीरे-धीरे दूध के अंदर डालते हुए लगातार चलाते हुए मिलाएं ताकि गांठे ना बन जाए मिलाने के बाद इसे धीमी आंच पर ही 3 मिनट तक गैस के ऊपर रखें।
- 5
इसके बाद इसमें इलायची पाउडर गुलाब की सूखी पंखुड़ी,कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और चीनी डालकर 1 मिनट और पका लें। जब यह बिल्कुल गाड़ी होकर रबड़ी की तरह दिखने लगे तो गैस का फ्लेम बंद कर दें।
- 6
अब तैयार होने के बाद थोड़ी देर ठंडा करें और फिर इसे सर्विंग बाउल में डालकर ऊपर से थोड़ी ड्राई फ्रूट से गार्निश करें फिर इसे सर्व करें । मुझे उम्मीद है मेरी बनाई हुई फिरनी आपको जरूर पसंद आएगी ।
- 7
नोट :-अगर आपको ठंडा पसंद हो तो फ्रिज में रख दे,थोड़ी देर फिर ठंडी ठंडी सर्व करें। या फिर हल्का गर्म भी सर्व कर सकते हैं।
- 8
आप सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)