कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को पकने तक उबाल ले और ध्यान रखे की यह बहुत ज्यादा ना उबल जाए फिर इसे निकाल कर अलग रख ले. एक कढ़ाही में मैदा को मध्यम आंच पर चलाते हुए भून ले जब तक की इसमें से खुशबू ना आने लगे फिर इसे बाउल् में निकाल कर रख ले.
- 2
अब उसी कढ़ाही में थोड़े सा लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर चलाते हुए भुने जब तक इसमें से कच्चेपन की महक नही चली जाती है. अब इसमें मटर और हरी मिर्च भी मिला ले और चलाते हुए मटर के पक जाने तक भून ले. इसमें आप पालक भी मिला ले और इसके घुलने तक बीच बीच में चलाते हुए इसे साथ में पका ले.
- 3
अब इसमें सभी मसालों को नमक के साथ मिला ले और इसको चलाते हुए भुने जब तक की इसमें से खुशबू ना आने लगे. अब मटर, पालक और धनिया की पत्ती को एक साथ किसी मिक्सर में डालकर पीस ले. आलू को अच्छे से मैश कर ले और मटर पालक के पेस्ट में मैदा के साथ मिला ले. अब इसे अच्छे से गूँथ कर एक सॉफ्ट और स्मूद डोव् तैयार कर ले. आखिर में इसमें ब्रेड के सफ़ेद हिस्से को मिला ले.
- 4
अब तैयार डोव् को 10 बराबर-बराबर हिस्सों में बाँट ले और गोलाकार आकार में करने के बाद इसे हथेली से चपटा कर ले. आप इसे चाहे तो हल्का से बेल कर और चौड़ा कर सकते है या समोसे के आकार या फिर आप जो आकार पसंद करते हो उसमे इसको ढाल ले. अब तवा पर थोड़ा सा तेल डालकर थोड़े-थोड़े कर के कबाब को सुनहरा रंग में आने तक फ्राइ कर ले. जब यह फ्राइ हो जाए तो इसे पलट ले और दूसरे side को भी सुनहरा रंग आने तक फ्राइ कर ले. अब ऐसे ही बाकी बचे हुए कबाब को भी बना ले.
- 5
लीजिये तैयार है हमारा हरा भरा कबाब! आप इसे अपने मनपसंद चटनी के साथ सर्व कर सकते है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (6)