राज कचौरी (Raj kachori recipe in hindi)

कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा, सूजी, बेकिंग सोडा डाल कर मिलाइये. पानी डालकर सख्त आटा गूथिये, आटे को मसल मसल कर नरम कीजिये. कचौरी बनाने के लिये आटा तैयार है.
- 2
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
- 3
आटे छोटी छोटी लोइयां बनाये. एक लोई को बेलन से 3-4 इंच के व्यास में बेल लीजिये. बेली हूई पुरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, जैसे ही कचौरी फूल जाय, कचौरी को पलट दीजिये.
- 4
पुरी को हल्का भूरा होने तक तलिये. तली हुई पुरियां किचन नैपकिन पर बिछा कर रखिये, इसी तरह सारी कचौरी तल कर तैयार कर तैयार कर लीजिये. राज कचौरी को ठंडा होने के लिये खुला छोड़ दीजिये.
- 5
कचौरी में ऊपर से छेद करें. सबसे पहले 2 भीगी हुई मूंग की पकोड़ी डालें, 4-5 टुकड़े आलू डालिये, 2 चम्मच उबले हुये मूंग मटकी, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव, अनार दाने, जीरा पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, काला नमक डाल कर परोसिये.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स