बूंदी(पकौड़ियों)की सब्जी

फ्रेंड्स हर सुबह बच्चों का टिफिन बनाते हुए एक टेंशन जरूर होती है कि क्या बनाएं समझ नहीं आता कि सुबह सुबह ऐसा क्या बनाएं झटपट बन जाए और स्वादिष्ट भी हो और बच्चे खुश होकर खाएं।
जब भी बेटे से पूछती हूँ कि आज स्कूल में लंच में क्या ले जाओगे तो उसका एक ही जवाब होता है बूंदी की सब्जी बनाओ। बूंदी यानी पकौड़ीयों की सब्जी उसकी फेवरेट सब्जी है। हो भी क्यों ना क्योंकि मेरी भी वह फेवरेट सब्जी है। मैं स्कूल कॉलेज में थी तो मेरी मम्मी भी अधिकतर बूंदी की सब्जी बना कर देती थी। मैं और मेरी फ्रेंड्स चटकारे ले कर खाते थे।

Steps
- 1
कढ़ाई में एक कलछी रिफाइंड डालिए। गर्म होने पर जीरा डालिए, जब जीरा सुनहरा हो जाए तो कटा हुआ प्याज, अदरक व हरी मिर्च डालिए। प्याज हलके गुलाबी हो जाएं तो कटे टमाटर डालें साथ-साथ स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, सूखा धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। जब टमाटर गल जाएं तो एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर बूंदी को भीगो दें(ध्यान रहे बूंदी को ज्यादा नरम नहीं होने देना) दो-तीन मिनट में ही हाथ से हल्का निथार लें। बूंदी को निचोड़ना नहीं है नहीं तो बूंदी टूटकर नर्म हो जाएगी।
- 2
अब बूंदी को प्याज टमाटर के मसाले में डाल दें व कलछी से मिलाएं 3 से 4 मिनट में बूंदी को सेक लग जाएगा। अब कटा हरा धनिया व गरम मसाला डालकर मिलाएं।
- 3
टिप्स :-1. अगर आपके बच्चे ज्यादा मिर्च खाना पसंद नहीं करते तो आप इसमें हरी मिर्च को ना डालकर लाल मिर्च भी थोड़ी कम डालिए।
2. बूंदी को देर तक भिगोने से ज्यादा नरम हो जाएगी तो आप भी भिगोते टाइम ध्यान रखिएगा। यह ना बहुत नरम हो ना ही कड़क रहे। - 4
3.बूंदी सादी लें जो रायते के लिए मसाला बूंदी आती है।वो नहीं लेनी
Similar Recipes
More Recipes
-

Sudha Agrawal
-

Aishwarya Kitchen A
-

Seema Sharma
-

Soumini Bhattacherjee
-

Kshama's Kitchen
-

Rachana Sagala
-

Jade Milstead -

Nikki Cagle
-

Nikki Cagle
-

Chikodi amadi -

Chaitali Chechani
-

Shilpa Wani
-

Kinjal -

Kanav -

Deepti Kulshrestha
-

Divya Rohit Sukhija
-

Pravin
-

Maru
-

Rekha Rathi

Comments