कोटा दाल कचौड़ी (Kota Dal Kachodi recipe in Hindi)

#Winter1
ठंडी के मौसम में गरमा गरम कचौड़ी खाने का अलग ही मजा है। इस कचौड़ी को हम कई दिनों तक स्टोर भी कर के रख सकते हैं तो आइए आज हम बनाते है कोटा की फेमस हींग दाल कचौड़ी।
कोटा दाल कचौड़ी (Kota Dal Kachodi recipe in Hindi)
#Winter1
ठंडी के मौसम में गरमा गरम कचौड़ी खाने का अलग ही मजा है। इस कचौड़ी को हम कई दिनों तक स्टोर भी कर के रख सकते हैं तो आइए आज हम बनाते है कोटा की फेमस हींग दाल कचौड़ी।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा, नमक व घी को मिलाकर पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10 मिनिट के लिए ढक कर रख दें।
- 2
4-5 घंटे पहले से भीगी उड़द दाल को धो लें। अब धीमी आंच पर में तेल ले कर इसमें जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, हींग डालकर अब भीगी हुई दाल मिलाएं। अब काली मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काला नमक व नमक मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनिट पकाएं। अब इसमें बेसन मिलाकर 3-4 मिनिट फिर से पकाएं। अब इसमें कसूरी मेथी मिलाएं। अब स्टफिंग तैयार है। इसे ठंडा कर के छोटी छोटी गोलियां बना लें।
- 3
अब आटे की छोटी छोटी लोई बना कर छोटी सी पूरी बेल के उसमें स्टफिंग की गोली रखें और इसे चारों तरफ़ से उठाते हुए पोटली बना लें और चित्रानुसार दबा कर चपटा कर के कचौड़ी बना लें। सभी कचौड़ी को इसी तरह तैयार कर लें।
- 4
अब कड़ाई में तेल ले कर धीमी आंच पर सभी कचौड़ी गोल्डन होने तक तल लें। गरमा गरम कचौड़ी को धनिए की तीखी चटनी व इमली की खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- पालक,मटर,और सत्तू की कचौड़ी (palak matar aur sattu ki kachodi recipe in Hindi)
- पालक कचौड़ी (palak kachodi recipe in Hindi)
- पालक मूंग दाल कचौड़ी (palak moong dal kachodi halwai style recipe in Hindi)
- भंडारे वाली कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी (bhandare wali kaddu ki khatti meethi sabzi recipe in HIndi)
- आंवला की चटनी (amla ki chutney recipe in Hindi)











कमैंट्स (6)