सोया बड़ी (soya vadi recipe in Hindi)

सोया बड़ी (soya vadi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम गरम पानी में नमक डालकर सोया बड़ी को सोक कर लें।
अब सभी सामग्री को एक साथ रख लें।
अब एक बाउल में बेसन अदरक लहसुन पेस्ट के साथ सभी मसाले को अच्छी तरह मिक्स करें। - 2
अब सोया बड़ी को अच्छी तरह से निचोड़ लें। और बेसन वाले मसाले में बिना पानी डालें अच्छी तरह से कोट कर लें।
कढ़ाई में तेल गरम करें और सोया बड़ी को अच्छी तरह से भून लें और अलग निकाल लें। - 3
कढ़ाई मै तेल गरम करें और इसमें जीरा,सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता डाले और भून लें। अब इसमें प्याज़ डाले और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
सभी सूखे मसाले डाले मिक्स करें और थोड़ा सा पानी डाल कर मसाले को अच्छी तरह से भून लें। - 4
टमाटर डाले और मिक्स करें । मसाले को अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें भूनी हुई सोया बड़ी को डाले और मिक्स करें। एक मिनट भून लें कसूरी मेथी डाले मिक्स करें।
अब गरम पानी डाल कर अपने अनुसार ग्रेवी तैयार कर लें।
हरा धनिया डाल कर सर्व करें। टेस्टी टेस्टी सोया बड़ी की सब्जी तैयार है। - 5
इसे हम रोटी, चावल, पराठा से भी खा सकते है। एक बार ट्राई करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (6)