सूजी के मीठे चिल्ले/पूड़े

नमस्कार,
आज मैं सूजी के मीठे चिल्ले की रेसिपी लेकर आई हूं।ये एक झटपट बनने वाली डिश हैं।जो भारतीयों को बहुत ज्यादा पसंद होती हैं।वैसे भी हमारे भारत में लोगो को मीठी चीज़े कुछ ज्यादा ही पसंद होती हैं।
इसे हम स्नैक्स के रूप में,बारिश के मौसम में या नाश्ते में अचार ,खट्टी मीठी चटनी आदि के साथ बड़े मजे से खा सकते हैं।
इसमे गोले(सुखा नारियल) का स्वाद बहुत ज्यादा जबरदस्त आता हैं।अगर आपको ये पसंद आती हैं तो कृप्या इसे लाइक जरूर करे।
धन्यवाद।

Steps
- 1
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लो। उसमे सूजी,नारियल,इलायची पाउडर,सौफ का पाउडर डालो।
- 2
अब दूध डालकर थोड़ा गाडा और चिकना पेस्ट बना लो।ध्यान रहें कि गाठे न रहे ।
- 3
बहुत ज्यादा भी गाडा न हो,बहुत पतला भी न हो।जब ऊपर से गिराओ तो एक सार गिरे।
- 4
अब नॉन स्टिक तवा गरम होने के लिए रख दो ।जब वो अच्छे से गरम हो जाए तो थोड़ा तवे पर पानी छिडककर पोछ दो।
- 5
अब एक बड़ा चमचा घोल डालो।उसे गोलाई में एक ही दिशा में फैला दो।ज्यादा पतला ना करे ।
- 6
अब कुछ बूंदे घोल के चारो तरफ और ऊपर देसी घी की टपका दे ।
- 7
जब वह किनारा छोड़ दे और एक तरफ से अच्छे से पक जाए तब पलटकर दूसरी तरफ से सेके।
- 8
जब दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो प्लेट पर उतार कर देसी घी से चुपड़ ले।
- 9
उसे पिज़्ज़ा कटर या चाकू से काट कर प्लेट में सजाए
- 10
थोड़ा सा नारियल बुरककर गरमा गरम अचार या चटनी के साथ परोसें।
- 11
निर्देश; नॉन स्टिक तवे की जगह अगर आप नार्मल तवे का प्रयोग कर रहे हो तो तवे पर पहले घी डाले,फिर घोल डाले।ताकि गोल आसानी से पलट जाए।
Similar Recipes
More Recipes
-

Cluelesskitty
-

Bina Anjaria
-

Soft Pancakes for a Slow Morning 🥞
AllDay Meal
-

Deepa Rupani
-

Randy
-

Kristina K
-

Pumpkin Cream Cheese Swirl Muffin
jenscookingdiary
-

Hawaiian Potato Salad, Mother's Day
skunkmonkey101
-

Sumita Sarkhel
-

Shakuntla Tulshyan
-

Anoop Vyas
-

Sechu Brown
-

Nisha Srivastava
-

Rupali Mahajan -

Divvya Mishra -

Amaka iheke -

Shakuntla Tulshyan

Comments