कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें और मेस करलें।अब मेश किए आलू में सभी सुखे मसाला और बारिक कटी सब्जियां और उबले मकाई दाने डालकर मिलाएं।(अपनी पसंद की लो। मैंने, गाजर,केप्सिकम, और गोभी २-२ चम्मच लिया है)
- 2
अब उसमें चावल का आटा कोर्न फ्लोर ब्रेड क्रम्बस मकाई दाने डालकर अच्छी तरह से मिक्ष कर लें और मनपसंद आकार के कबाब बना लें।
- 3
अब सभी कबाब को सुखे मैदे में डालें और कोट कर लें।१५ मिनट तक फ्रीज में रखे। तेल गरम करें और मिडियम आंच पर तल लें।
- 4
हमारे कोर्न कबाब तैयार है।गरम गरम परोसें।हरी धनिया चटनी और टमाटर सोस के साथ सर्व करें। साथ में अदरक वाली चाय मिल जाए तो मजा आता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12158135














कमैंट्स (6)