ककड़ी के बड़े

Rekha Pandey @rekha1960
#CA26
ककड़ी के बड़े बहुत ही टेस्टी लगते हैं। बच्चों को बहुत भाते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक मिक्सिंग बाउल में सबसे पहले कद्दूकसककड़ी डालें, अब इसमें चावल का आटा और ब्रेड क्रम्स डालें, इसके बाद इसमें कद्दूकसआलू डालें ।
- 2
इसमें मसाले डालने के लिए सबसे पहले सफेद तिल, कद्दूकसअदरक, जीरा, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- 3
हाथों में तेल लगाकर इस मिश्रण के छोटे छोटे बड़े बनाएं और इन बडों को चावल के आटे में रोल करें ।
- 4
इन बड़ों को गरम गरम तेल में डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें
- 5
इन बड़ों को सर्विंग प्लेट में निकालकर मैजिक मसाला डालकर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25663268














कमैंट्स (4)