ढाबा स्टाइल दम आलू (dhaba style dum aloo recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलुओं को छीलकर धो ले और उसका पानी सूख कर चाकू से होल करें और गर्म तेल में मध्यम आंच पर 6 से 7 मिनट फ्राई करें।
- 2
अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें कटे प्याज,टमाटर, अदरक लहसुन हरी मिर्च और काजू को भुने और हल्का गुलाबी होने पर निकाल ले और ठंडा करके मिक्सी में इनका पेस्ट बना ले।
- 3
अब कड़ाही में 3 चम्मच तेल गरम करें और खड़ा जीरा हींग और तेजपत्ता का तड़का लगाए और 1/2चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर भुने और इसमें प्याज़ टमाटर वाला पेस्ट डालें,1 चम्मच धनिया पाउडर,1 चम्मच जीरा पाउडर डालकर 2 से3 मिनट धीमी आंच पर भुने।
- 4
अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फ्राई किये आलू डालकर चलाये और 2कटोरी पानी डालकर धीमी आंच पर 7 से 10 मिनट पकाएं अब 10 मिनट बाद आलू में मसाले अच्छे से घुस जाएंगे और ग्रेवी थिक हो जाएगी अब इसमें बारीक कटी हरी धनिया,1/4चम्मच गर्म मसाला पाउडर डालकर चलाये और 1 चम्मच देसी घी डालें,देसी घी डालने से दम आलू का स्वाद और बढ़ जाता है।अब दम आलू एन्जॉय करने के लिए तैयार हैं।
- 5
स्वादिष्ट दम आलू को बाउल में निकालें और हरे धनिये से गार्निश करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (7)