सिंघाड़े का कतली(अष्टमी भोग) (Singhare ki katli recipe in hindi)

#oc #week1
#choosetocook
आज नवरात्रि व्रत का आठवां दिन मां महागौरी की पूजा भोग अर्पित करने के लिए सिंघाड़ा आटा का हलवा बनाई हूं। आज़ माता रानी को हलवा बनाकर भोग लगाया जाता है। चूंकि हमारे यहां सभी लौंग नवरात्रि व्रत में फलाहार पर रहते हुए दशमी तिथि को पारण करते हैं इसलिए सिंघाड़ा आटा का हलवा भोग अर्पित करते हैं। मैं इसलिए यह हलवा बनातीं हूं क्योंकि यह पौष्टिक तत्व से भरपूर, सेहत के लिए फायदेमंद और बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस आंन कर कड़ाही में आटा डालकर थोड़ी देर भूनें फिर घी डालकर सुनहरा होने तक भूनें इसमें मैं घी को एक बार नहीं डाल कर थोड़ा थोड़ा 3-4 बार डालकर भूनतीं हूं।
- 2
जब आटा भूनकर सुनहरा और खुशबू आने पर गैस बंद कर तीन गुना हल्का गर्म पानी डालकर मिलाएं (ऐसा करने पर हलवा में गुठली नहीं बनता है) साथ ही चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं फिर गैस आंन कर चलाते पकाएं।
- 3
फिर हलवा जब कड़ाही छोड़ने लगें तब घी से ग्रीस किए हुए थाली में निकाल कर फैला कर ठंडा होने दें।
- 4
अब हलवा का कतली काटकर भोग अर्पित करें और फलाहार स्वरूप ग्रहण करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)