समोसा

#MRW#W2
समोसा भारत का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसमे उसकी बाहरी खस्ता कुरकुरी परत मैदे से बनी होती है और अंदर आलू मटर और मसालों का मिश्रण भरा होता है ।इसे शाम की चाय के साथ सर्व करें तो चाय का मजा दुगुना हो जाता है ।
समोसा
#MRW#W2
समोसा भारत का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसमे उसकी बाहरी खस्ता कुरकुरी परत मैदे से बनी होती है और अंदर आलू मटर और मसालों का मिश्रण भरा होता है ।इसे शाम की चाय के साथ सर्व करें तो चाय का मजा दुगुना हो जाता है ।
Steps
- 1
सबसे पहले भरावन तैयार कर लें, इसके लिए आलू को उबालकर छीलकर मैश कर लें फिर एक नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें उसमें जीरा चटकाएं उसी में हींग,हल्दी और मैश किया हुआ आलू डालें और उसे थोड़ा भूले फिर उबला हुआ मटर डालें गरम मसाला भुना जीरा पाउडर अमचूर और समोसा मसाला डालें और खूब भून लें,फिर गैस बंद करके इसे एक बाउल में निकाल लें।यह समोसे का भरावन तैयार हो गया ।
- 2
अब एक बर्तन में मैदा छान लें, उसमें नमक और अजवाइन डालें,घी का मोयन देते हुए खूब अच्छी तरह मसलें फिर गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूंथ लें यह ना तो ज्यादा सख्त हो और ना ज्यादा मुलायम होना चाहिए फिर आटे को ढंक कर 15 - 20 मिनट्स के लिए रख दें ।
- 3
अब गूंथे हुए आटे से नींबू के आकार के गोले बनाकर उसे बेलन से बेल लें,बेली हुई पूड़ी थोड़ी मोटी होनी चाहिए, अब इसे दो बराबर भाग में चाकू की सहायता से काट लें,अब एक भाग को तीकोन बनाते हुए मोड़ें इस ती कोने में आलू की पिट्ठी भरें फिर ऊपर के दोनों किनारों को अंदर की ओर दबाते हुए चिपका दें इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लें ।
- 4
अब गैस पर एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गरम करें, तेल गरम हो जाने पर इसमें थोड़े थोड़े समोसे डालते हुए धीमी धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें और फिर एक प्लेट में पेपर नैपकिन पर निकाल लें। गरम गरम समोसे तैयार है इसे शाम की चाय के साथ हरी धनिया पुदीने की चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।
- 5
- 6
Similar Recipes
More Recipes
-

Ryan
-

Archana Agrawal
-

Vidyutaa Kashyap
-

Kulsoom Bukhari
-

Madhumita Bishnu
-

Meme
-

Nichole
-

Steff Werley
-

Ricardo
-

Kenneth Torres
-

ST World
-

ST World
-

ST World
-

Sindhi special sweet Gheeyar 😋😋
Jyoti Prakash Assudani
-

Uzma Syed
-

Pakprawee
-

Bina Samir Telivala
-

ALEX xx ✈🇬🇧🇱🇹
-

rama
-

POORVI JAIN






























Comments (2)