भरताए शलजम

हैलो फ्रेंड्स सर्दियों के मौसम में सब्जियों की बहार आ जाती है।मूली,गाजर,पालक,सरसों,बथुआ,मेथी,शलजम,मटर आदि।ये सब्जियां जितनी पौष्टिक होती हैं उतनी ही टेस्टी भी।लेकिन बार-बार ये सब्जियां खाकर हम बोर हो जाते हैं फिर हम उनको अलग-अलग तरीकों से बनाते हैं जिससे उनका स्वाद बदल जाता है और खाने में भी अच्छा लगता है।
तो फ्रेंड्स आज मैं भी आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रही हूँ जो बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अलग तरीके से बनती है। इस रेसिपी का नाम है भरताए शलजम यानि शलजम का भरता।जी हां, तो आपने शलजम की सब्जी,अचार वगैरह-वगैरह तो बहुत बनाएं होंगे तो एक बार मेरे कहने पर शलजम का भरता भी बनाकर देेेेखियेगा फेेन हो जाएगें शलजम के भरते के।

Steps
- 1
सबसे पहले शलजम को छिलकर धो लें व मोटे टुकड़ों में काट लें।अब इन्हें कूकर में डालें व 1/2 गिलास पानी व स्वादानुसार नमक मिलाकर ढक्कन लगा दें।6-7 सीटी आने दें ताकि शलजम अच्छे से गल जाएं।अगर ना गलें हों तो दुबारा सीटी लगवा लें।जब शलजम गल जाएं तो दूसरे बर्तन में निकाल लें पानी कूकर में ही रहने दें।
- 2
।शलजम मैश कर लें।अब कूकर में जो शलजम वाला पानी है उसमें मटर डालें अगर पानी कम लगे तो और भी डाल लें ध्यान रहे पानी इतना ही डालना है कि मटर गल जाएं।1 या 2 सीटी में मटर गल जाएंगे।
- 3
एक कड़ाही में 1 कलछी घी डालें अगर आप घी की जगह रिफाइंड डालना चाहते हैं तो रिफाइंड भी डाल सकते हैं।घी गर्म होने पर उसमें जीरा डालें। जीरा भूनने पर कटे प्याज व हरी मिर्च डालें।4-5 मिनट के बाद अदरक-लहसून का पेस्ट डालें प्याज हल्के सुनहरे होने पर उसमें कटे टमाटर डालकर चलाएं
- 4
जब टमाटर गल जाएं तो उसमें लाल मिर्च पाउडर,सूखा धनिया पाउडर,(नमक शलजम में भी डाला है तो जरूरत लगे तो ही डालें) व अच्छे से मिला लें।मसाला घी छोड़ने लगे तो इसमें मैश किए हुए शलजम डालें व 10 मिनट तक कभी तेज व कभी धीमी गैस करके भूनने दें ताकि अच्छे से पक जाएं फिर उबलें मटर डालकर 5-10 मिनट पकने दें।मटर मैश न हो जाए इसलिए बाद में डालें हैं।ये ध्यान रहे कि शलजम को अच्छे से पकने देना है फिर मटर डालने हैं। भरता तैयार है अब इसमेंं गर्म मसाला व कटा हरा धनिया डालें ।आप इसे चपाती या पूरी के साथ खा सकते हैं।
Similar Recipes
More Recipes
-

Jamila Ibrahim Tunau
-

Pan-Seared Salmon with Sautéed Vegetables
Xavier Seror
-

Muniswari.G
-

Vilde!:)
-

Naheed Alam
-

Eva Saida
-

Eva Saida
-

Pragati Hakim
-

🌈NinjaMommaKitchen🌈
-

Firl Family Recipes -

Lee's
-

Nadia Nordin
-

Pizza Dip with Toasted Garlic Baguettes
🌈NinjaMommaKitchen🌈
-

shrishikha
-

lydia Omo(Abujamom)
-

Aanchal Charaya -

Mohit Sharma
-

KAITA'S KITCHEN
-

Cheese,corn & veggies stuffed hot - dog
Chef Alka Singh Tomar.(Blogger)
-

@Rahma Barde
-

Sanju
-

Heathy one-pot dish- Hot ‘and’ spicy Bisi Belle Bath
Supraja Nagarathinam
-

@Rahma Barde

Comments