मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe

मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
मसाला दोसा । Masala Dosa Recipe
मसाला दोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट कम तेल में आसानी से बनाया जाने वाला, लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन से भरपूर भोजन है. लगभग सभी शहरों में दक्षिण भारतीय रेस्तरांओं में दोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिल जाता है.
Steps
- 1
How to make Masala Dosa:-
- 2
उरद की दाल और मैथी को साफ कीजिये, धोइये और 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग प्याले में उतने ही समय के लिये भिगो दीजिये.
- 3
भीगी हुई दाल से पानी निकालिये और कम पानी डाल कर उरद दाल मेंथी को एक दम बारीक पीस कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को भी कम पानी का प्रयोग करते हुये, थोड़ा सा मोटा पीसिये, दोनौं को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये.
- 4
मिश्रण को फरमैन्ट करने के लिये नमक और बेकिंग सोडा डालकर, ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दिजिये, फरमेन्ट किया हुआ मिश्रण पहले की अपेक्षा फूलकर दोगुना हो जाता है. ये मिश्रण दोसा बनाने के लिये तैयार है.
- 5
दोसा के लिये मसाला तैयार करना:-
- 6
आलू उबालिये, ठंडा कीजिये, छील कर बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, हरी मिर्च, अदरक डालकर 1 मिनिट भूनिये, मटर के दाने और 2 टेबल स्पून पानी डालकर मिलाइये, ढककर मटर के दाने नरम होने तक पकने दीजिये. इस मसाले में आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर 2 मिनिट तक भुन लीजिये. आग बन्द कर दीजिये और हरा धनियां मिला दीजिये. दोसे के लिये मसाला तैयार है. - 7
अगर आप प्याज डालना चाहते हैं तब 1-2 प्याज बारीक काटिये और अदरक, हरीमिर्च के साथ डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारी चीजें उपरोक्त तरीके से मिलाकर मसाला बना लीजिये.
- 8
दोसा बनायें:-
- 9
मिश्रण को चमचे से चलाइये, अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये (मिश्रण पकोड़े के घोल से थोड़ा पतला ही होना चाहिये).
- 10
नान स्टिक तवा या लोहे का भारी दोसे बनाने वाला तवा आग पर गरम करने रखिये, जब तवा गरम हो जाय, आग को मीडियम कर लीजिये, इसके बाद किसी मोटे गीले कपड़े की सहायता से तवा को पो़छिये, पहली बार तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर (तवा केवल चिकना लगे, तेल न दिखाई दे) चिकना कीजिये. एक बड़ा चमचा मिश्रण भरकर तवे के बीच में डालिये और चमचे को गोल गोल घुमाते हुये, दोसे को तवे पर 12-14 इंच के व्यास में पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.
- 11
मीडियम और तेज आग पर दोसा सेकिये, जब ऊपर की सतह सिकी हुई दिखने लगे तब नीचे की सतह भी ब्राउन हो गयी होती है, अब 1 या 2 चमचे आलू मसाला, दोसा के ऊपर रखकर फैलाइये और कलछी की सहायता से दोसा को किनारे से उठाते हुये मोड़िये, तवे से उठाकर प्लेट में रखिये. मसाला दोसा तैयार है. दूसरा दोसा तवे पर डालने से पहले तवे को एक गीले मोटे कपड़े से अच्छी तरह पोछिये, तवा अधिक गरम न हो, तवा दोसा फैलाते समय ठंडा होने से दोसा आसानी से फैलाया जा सकता है, दूसरे दोसे के लिये चमचा भर कर मिश्रण निकालिये और तवे पर पतला फैल
- 12
सावधानियां - Tips for making Crispy Masala Dosa
- 13
दोसा फैलाने से पहले भीगे हुये मोटे कपड़े से तवे को अवश्य पोंछ लीजिये, ताकि तवा साफ हो जाय और थोड़ा ठंडा भी हो जाय.
दोसा तवे के ऊपर फैलाने से पहले तवा अधिक गरम नहीं होना चाहिये. यदि तवा अधिक गरम होगा तो आपका दोसा पतला नहीं फैलेगा और अधिक कुरकुरा नहीं बनेगा.
जैसे ही दोसा अच्छी तरह फैल जाय, आग थोड़ा अधिक कर दीजिये ताकि दोसा एकदम कुरकुरा हो जाय.
दोसा पलटने से पहले उसे निचली परत ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
Made this recipe? Share a Cooksnap!
Let Shreya Singh know how it turned out.
Nothing says thank you like a photo!
Someone made your recipe and shared a Cooksnap!

Similar Recipes
More Recipes
-

🥕 Spicy Instant Carrot Pickle 🌶️ | Quick & Tangy Homemade Pickle
Gurpal kaur Ubhi's {Heavenly Jewel Kitchen}
-

Small Batch Chocolate Chip Cookies
Maya’s Wine Bar & Kitchen
-

Surekha Dongargaonkar
-

Ninja_chef
-

Restaurant-Style Chicken Curry in Tomato Gravy
Krishna Biswas
-

Heenaba jadeja
-

Heenaba jadeja
-

Kashmiri chilly garlic chutney
Muniswari.G
-

Salad, cabbage, cucumber, onion
Kulsoom Bukhari
-

Chicken Bacon Sundried Tomato Pasta
Elyse Rose
-

Cheezy Ground Beef Quesadillas
nuruldaenn
-

Hin Hin
-

Christina
-

No-Bake Cherry Cheesecake Lasagna
🌈NinjaMommaKitchen🌈
-

Meerah's Cuisine
-

viral patel
-

Diksha Singh
-

nafeesah
-

Sonia Chaturvedi
-

Sugar Cookie (Plain - Before Dressing)
Pinkblanket's Kitchen
-

Bint-e-Hawa
-

maryam yelwa
-

Mariam Azeem (Umme Sarim)
-

Vid'zz Batra





Comments (3)