रेस्टोरेंट स्टाइल फूलगोभी मंचूरियन

रेस्टोरेंट स्टाइल फूलगोभी मंचूरियन
Steps
- 1
गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले एक मीडियम साइज की गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 2
एक बर्तन में चार से पांच कप पानी डालकर बॉईल होने के लिए रख दें। जैसे ही पानी गरम हो जाए तो इसमें एक बड़ा चम्मच नमक डाल दे क्योंकि गोभी के अंदर नमक मिल जाए,और गोभी अंदर से नमकीन हो जाए।
- 3
फिर गोभी के नर्म होते ही गैस को बंद कर दें और गोभी को किसी छलनी में छान लें ऊपर से ठंडा पानी डाल दे ताकि गोभी ज्यादा पकनी बंद हो जाए।
- 4
अब बैटर बनाने के लिए एक बाउल में आधा कप मैदा, एक चौथाई कप कॉर्न फ्लोर को अच्छे से आपस में मिक्स कर लें।
- 5
अब इसमें थोड़ा सा नमक, दो चम्मच तेल, एक चौथाई टीस्पून काली मिर्च पाउडर डालकर एक बार फिर से मिक्स करें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चलाते हुए इसका बेटर तैयार कर ले। इसका एकदम परफेक्ट बेटर तैयार करना है जिसमें कोई भी लम्स ना रहे।
- 6
अब इसमें गोभी के सारे टुकड़े डाल दे और एक स्पून से चलाते हुएं अच्छे से मिक्स कर ले। ताकि सभी गोभी के टुकड़े बैटर में अच्छे से कोट हो जाएं गोभी का कोई भी हिस्सा कोट होने से ना रह पाए।
- 7
कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें क्योंकि हम गोभी को दो बार फ्राई करेंगे पहले हम मीडियम आंच पर फ्राई करेंगे और फिर उसके बाद हाई फ्लेम पर फ्राई करेंगे यही राज है क्रिस्पी गोभी मंचूरियन बनाने का...
- 8
पहली बार फ्राई करके वह ऐसे ही रख देते हैं और जैसे ही हम गेस्ट या बच्चों को खाने देते हैं। तो वह दोबारा से इसको हाई फ्लेम पर फ्राई करके क्रिस्पी कर देते हैं और तभी सॉस की कोडिंग में डालकर आपको सर्व कर देते हैं।
- 9
अब सॉस बनाने के लिए,एक बाउल में आधा कप पानी, 1 टेबलस्पून चिली सॉस, दो टेबलस्पून टमाटर सॉस, 1 टीस्पून विनेगर, 1 टेबलस्पून सोया सॉस, 1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर, जो कि हमारी सॉस को अच्छे से गाढ़ा करेगा, आधा टीस्पून रेड चिल्ली फ्लेक्स डालकर चलाते हुए मिक्स कर ले हमारा ग्रेवी बनाने के लिए मिक्चर तैयार है।
- 10
अब एक बड़ी कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल डालकर हाई फ्लेम पर गर्म कर लें। क्योंकि चाइनीस कुकिंग हाई फ्लेम पर ही की जाती है। तेल गर्म होने पर इसमें अदरक और लहसुन डालकर हल्का सा पका लें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए और अब इसमें एक प्याज़ चोप की हुई डालकर 1 मिनट तक पका लें फिर इसमें 2 टेबलस्पून शिमला मिर्च डालकर चलाते हुए हाई फ्लेम पर 1 से 2 मिनट तक पका लें।
- 11
अब इसमें अपनी सॉस का मिक्चर डाल दें और एक उबाल आने दे। इसको लगातार चलाते रहें ताकि ये नीचे से चिपक ना जाए कोर्न फ्लोर की वजह से हमारी सॉस एकदम गाढ़ी हो जाएगी इसको बराबर चलाते हुए मिक्स करते जाएं। थोड़ी ही देर में सॉस गाढ़ी हो जाएगी और इसका कलर भी बहुत अच्छा आएगा। क्योंकि सोया सॉस पकने के बाद बहुत अच्छा कलर छोड़ता है 2 से 3 मिनट या सॉस के गाढ़ा होने तक इसे चलाते हुए 2 -3 मिनट पकाएं और गैस बन्द कर दे
- 12
अब सॉस में गोभी के टुकड़े डाल दे क्योंकि अगर आप जलती हुई गैस पर गोभी डालेंगे तो आपकी गोभी बहुत ज्यादा नरम हो जाएगी इसीलिए खाते टाइम ही गोभी डालें
- 13
गर्मागर्म रेस्टोरेंट स्टाइल गोभी मंचूरियन बनकर तैयार है।
सबसे आखिर में ऊपर से हरी मिर्ची या स्प्रिंग अनियन डालकर सजाए और फ्राइड राइस के साथ गोभी मंचूरियन को एन्जॉय कीजिए
Similar Recipes
More Recipes
-

yagmur
-

Isabel
-

Shari Meyer
-

Sudipa Gope
-

Fried Chicken in Panko Breadcrumbs
Xavier Seror
-

Karuna Naveen Chandwani
-

Mad Cook
-

Danielle Morse
-

Cozy Cream Chicken & Potato Soup with Black Eyed Pea Flour
marimac's Quest for Flavour
-

Lexssandra Bogusławska
-

Felice
-

Manisha Sampat
-

Mrs. Rashid
-

becky44 -

Tel Koi (Climbing Perch in mustard oil)
Madhumita Bishnu
-

RECIPES FROM MY TRAVELS
-

Meme
-

Meme
-

RECIPES FROM MY TRAVELS
-

becky44 -

Sarita Srivastava















Comments (9)