गुजराती स्टाइल लौकी का थेपला (Gujarati style Lauki ka Thepla recipe in Hindi)

#ebook2020 #state7
आज मैंने गुजराती स्टाइल में लौकी का थेपला बनाई हूं ऐसे तो थेपला में मेथी भी डालकर बनाया जाता है पर अभी मौसम नहीं है इसका और मुझे नहीं मिला इसलिए मैं लौकी का थेपला बनाई हूं और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है इसे आप सफर करते वक्त भी ले जा सकते हैं या बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं बहुत हेल्दी और स्वादिष्ट होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और अदरक को भी उसी तरह से छीलकर कद्दूकस कर लें और हरी मिर्च का बीज निकालकर बारीक कट कर ले अब एक बड़े से बर्तन में आटा,सभी मसाला,नमक और कसूरी मेथी और अजवाइन को दोनों हाथों से मसलकर आटे में डाल दें।
- 2
अब लौकी,हरी मिर्च,अदरक को आटे में डालकर अच्छे से मिक्स करके दही के साथ गूदं ले और आधा घंटा के लिए रेस्ट करने के लिए ढ़ककर रख दें आधे घंटे के बाद एक बार फिर से आटे को अच्छे से गूदंकर आलू के आकार में बड़े बड़े लोई बना ले और थोड़ी सी आटा लगाकर राउंड आकार में बेल ले अब गैस पर एक तवा चढ़ाकर गर्म होने दें अब गैस कीआँच मिडीयम करके बेली हुई थेपले को डाले और आधा मिनट बाद दूसरी तरफ पलट कर शेक ले और थोड़ी-थोड़ी तेल डाल कर दोनों तरफ से उलट पलट कर शेक ले लाल होने तक इसी तरह से सभी थेपले को तैयार कर लें।
- 3
अब लौकी का थेपला तैयार है इसे तीखी मीठी चटनी दही सब्जी या जो भी आपको पसंद हो उसके साथ परोसे या इसे ऐसे भी इसे खा सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (50)